बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार सोमवार (5 अक्टूबर 2026) को नामांकन के लिए निकले तो माहौल भावुक हो गया. नामांकन से पहले नीरज कुमार अपनी मां की तस्वीर के सामने पहुंचे और उन्हें प्रणाम करते हुए रोने लगे. परिवार के बीच उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े. बहनों के साथ भी वह रोत नजर आए. इसके बाद खुले जीप पर सवार होकर नीरज कुमार नामांकन के लिए निकले. उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. 

Continues below advertisement

नामांकन के लिए निकलने से पहले नीरज कुमार ने कहा कि यह भावुक पल उनके परिवार और कार्यकर्ताओं के विश्वास से जुड़ा है. नीरज ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने चंदा जुटाकर उन्हें चुनाव लड़ाया और अब फिर पूरी ताकत से उनके साथ खड़े हैं.

यह भी पढ़ें- पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल, पुलिस ने लगाए कंटीले तार

Continues below advertisement

बोले- मेरा नाम भी ‘न’ से शुरू, नीतीश का आशीर्वाद

नीरज कुमार ने चुनाव को लेकर कहा कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आशीर्वाद प्राप्त है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और निशांत कुमार का नाम ‘न’ से शुरू होता है और उनका नाम भी ‘न’ से ही शुरू होता है. नीरज ने कहा कि जब नीतीश कुमार का आशीर्वाद और निशांत कुमार का प्रचार साथ हो तो मुकाबला शानदार और जानदार होगा. उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यकर्ता और वोटर लड़ रहे .

‘पांच पांडवों’ का गठबंधन, NDA के पांचों दल साथ

नीरज कुमार ने अपने समर्थन को लेकर कहा कि उन्हें एनडीए के पांचों दलों का समर्थन प्राप्त है. उन्होंने इसे ‘पांच पांडवों’ का गठबंधन बताया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने चंदा जुटाकर उन्हें पहले भी चुनाव लड़ाया और जिताया है तथा इस बार भी समर्थक उनके साथ पूरी ताकत से खड़े हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव में कोई चुनौती नजर नहीं आ रही है.

अनंत सिंह के विरोध पर बोले- मतदाता ने नहीं कहा भीतरघात करेंगे

अनंत सिंह के विरोध से जुड़े सवाल पर नीरज कुमार ने कहा कि मतदाताओं ने कभी नहीं कहा कि वे भीतरघात करेंगे. उन्होंने कहा कि राजनीति में विरोधियों पर ‘भाषाई घात’ किया जाता है. नीरज ने कहा कि कौन क्या बोलता है, इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ता और मतदाता उनके साथ चुनाव लड़ रहे हैं. खुले वाहन पर निकले नीरज के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और नामांकन के दौरान शक्ति प्रदर्शन जैसा माहौल दिखाई दिया.

यह भी पढ़ें- गयाः चर्च से प्रार्थना कर लौट रहे विकास मित्र की गोलियों से भूना, 2 हिरासत में