भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है. पवन सिंह से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. इसी बीच ज्योति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मां-बेटी के रिश्ते को लेकर भावुक और तंज भरी बात लिखी है. उनकी पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, ज्योति ने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है.

Continues below advertisement

बुधवार (04 नवंबर) की देर रात ज्योति सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मैं अपनी मां से बड़े फक्र से कहा करती थी- दुनिया में कोई मां ऐसी बेटी पैदा नहीं कर पाई, जो तेरी बेटी को बर्बाद कर पाए. फिर एक मां ने बेटा पैदा कर दिया."

यह भी पढ़ें-  अग्निवीरों को 2 साल का एक्स्ट्रा मौका मिलने पर JDU की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Continues below advertisement

इस पोस्ट में ज्योति ने सीधे तौर पर किसी को निशाना नहीं बनाया है. लेकिन पवन सिंह के साथ उनके रिश्तों में चल रहे विवाद के कारण इसे अभिनेता से जोड़कर देखा जा रहा है. उनकी इस पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है.

पहले भी पति को लेकर दे चुकी हैं बयान

कुछ दिन पहले ज्योति सिंह का एक वीडियो सामने आया था. इसमें वह कहती नजर आई थीं कि ऐसा पति नहीं चाहिए जो 10 जगह मुंह मारता हो. नवरात्र के दौरान सिंदूर खेला के एक वीडियो में उन्होंने अच्छे जीवनसाथी की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि साथी ऐसा होना चाहिए, जो उनके स्वाभिमान का सम्मान करे. हालांकि, इन बयानों में भी उन्होंने पवन सिंह का नाम नहीं लिया था.

मुंगेर में पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी थी माफी

नवरात्र के दौरान मुंगेर में एक कार्यक्रम में पवन सिंह ने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का जिक्र किया था. उन्होंने मंच से कहा था, "अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बच्चा है... उनके पिताजी हमारे भइया हैं, उनकी माताजी मेरी भाभी हैं. मैंने सॉरी बोला ना." इसके बाद उन्होंने दर्शकों से पूछा था कि कौन अक्षरा के साथ उनकी जोड़ी दोबारा देखना चाहता है? इस पर लोगों ने तालियां बजाकर समर्थन जताया था. उसके बाद ज्योति ने तंज कसा था.

2022 से चल रहा है तलाक का मामला

पवन सिंह ने 6 मार्च 2018 को बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी. अप्रैल 2022 में ज्योति ने आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी. उन्होंने पवन पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न तथा गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. पवन सिंह ने इन आरोपों को खारिज किया था. बाद में पवन ने भी तलाक की अर्जी दाखिल की.

2024 के लोकसभा चुनाव में ज्योति ने काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे पवन सिंह के लिए प्रचार किया था. इससे दोनों के बीच सुलह की उम्मीद जगी थी, लेकिन बाद में फिर अलगाव की खबरें सामने आईं.

यह भी पढ़ें- बिहार के सीवान में तेजाब कांड! मुस्लिम शख्स को जिंदा जलाया, मौत