PUSU Election Highlights: पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में NSUI का जलवा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष

PUSU Election Highlights: पटना यूनिवर्सिटी के सेंट्रल पैनल के पांच पदों में अध्यक्ष और महासचिव पद पर कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI का कब्जा रहा तो संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पर ABVP का.

परमानंद सिंहLast Updated: 01 Mar 2026 06:42 AM

बैकग्राउंड

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में NSUI बाजी मारी है. यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष और महासचिव पद पर NSUI के कैंडिडेट की जीत हुई है. पटना यूनिवर्सिटी में शांतनु शेखर नए...More

PUSU Election 2026 Live: एबीवीपी के हर्षवर्धन पटना यूनिवर्सिटी के कोषाध्यक्ष बने

महासचिव के पद लिए NSUI और छात्र राजद में टक्कर रही. NSUI की खुशी को 2164 वोट मिले जबकि छात्र RJD के प्रत्युष राज दूसरे नंबर पर रहकर 1611 वोट लाये और इस यूनिवर्सिटी चुनाव में ABVP के अभिषेक शर्मा संयुक्त सचिव का चुनाव जीते हैं. वहीं कोषाध्यक्ष पद पर भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कब्जा जमा लिया है. ABVP के हर्षवर्धन पटना यूनिवर्सिटी के कोषाध्यक्ष बन गए है.