Patna March Live Updates: पटना में छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
Patna Students March Live: पटना में सीएम आवास के घेराव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है. टीआरई-4 के अभ्यर्थियों की मांग है कि एकल परीक्षा हो और निगेटिव मार्किंग को हटाया जाए.

बैकग्राउंड
राजधानी पटना में आज (मंगलवार) सीएम आवास का घेराव किया जाना है. गर्दनीबाग में कई छात्र संगठन धरना पर बैठे हैं. गांधी मैदान से मार्च शुरू होगा. इस मार्च को...More
प्रशांत किशोर ने बिहार में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर कहा, "देश भर में युवा साथी जो कर रहे हैं उसका असर ये है कि पिछले 2-3 महीनों में आप देश में लोकतंत्र की ताकत को देख रहे हैं. इसी बिहार में पिछले 3-4 सालों में जितनी बार कोई प्रदर्शन करने आया हो सब पर लाठी चली है. आज कम से कम लाठी चलाने से पहले सरकार या प्रशासन 2 बार सोच रही है. ये लोकतंत्र की ताकत है और बेहतर बात है. छात्रों की जो जायज मांग है उस मांग को सरकार को मानना चाहिए. छात्रों की मांगों को सरकार दबा नहीं सकती है."
TRE-4 छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का बयान आया है. उन्होंने कहा, "कोई भी मुद्दा होगा तो उसको सुना जाएगा. जो भी मुद्दा हो उसे शांति से बताना चाहिए। सरकार हर मुद्दे को सुनेगी और उसका समाधान निकालेगी."