बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे घोषित हो गए हैं. पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों इस बार एनडीए ने शानदार वापसी की है. इन 14 सीटों में से बीजेपी ने सबसे ज्यादा 9 सीटों पर जीत हासिल की है. जनता दल (यूनाइटेड) ने 3 सीटें, आरजेडी ने 2 सीटें, और सीपीआई (एम) और एलजेपी ने 1-1 सीट जीती है. जानिए पटना जिले की सभी सीटों का हाल.

पटना जिले में कौन-कौनसी सीटें हैं

  1. मोकामा
  2. बाढ़
  3. बख्तियारपुर
  4. दीघा
  5. बांकीपुर
  6. कुम्हरार
  7. पटना साहिब
  8. फतुहा
  9. दानापुर
  10. मनेर
  11. फुलवारी- सुरक्षित
  12. मसौढ़ी-सुरक्षित
  13. पालीगंज
  14. बिक्रम

इन सीटों पर जीती बीजेपी: दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना सिटी, दानापुर, और बिक्रम जैसी शहरी सीटों पर BJP का दबदबा कायम रहा. बीजेपी उम्मीदवार संजीव चौरसिया (दीघा), नितिन नवीन (बांकीपुर), संजय कुमार (कुम्हरार), रतनेश कुमार (पटना सिटी), राम कृपाल यादव (दानापुर) और सिद्धार्थ सौरभ (बिक्रम) ने अपनी-अपनी सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की. 

मोकामा में JDU का कब्जा: मोकामा की हाई-प्रोफाइल सीट पर JDU के अनंत कुमार सिंह ने आरजेडी की वीना देवी (28,206 वोट) को भारी अंतर से हराया.

आरजेडी का गढ़ रहा फतुहा- आरजेडी के डॉ. रामानंद यादव (फतुहा) और भाई वीरेंद्र (मनेर) ने अपनी सीटें बचाए रखीं, जो 2020 में भी आरजेडी के पास थीं.

बख्तियारपुर का करीबी मुकाबला: एलजेपी के अरुण कुमार ने आरजेडी के अनिरुद्ध कुमार को केवल 981 वोटों के अत्यंत करीबी अंतर से हराया.

पालीगंज में सीपीआई (एम) की जीत: सीपीआई (एम) के संदीप सौरभ ने 6,655 वोटों के अंतर से अपनी सीट बरकरार रखी.

विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे, कौन हारा था-कौन जीता था?

2020 के चुनावों में, पटना जिले की सीटों पर BJP, आरजेडी और उनके सहयोगियों के बीच कड़ा मुकाबला था.

विधानसभा क्षेत्रविजेता (पार्टी)मिले वोटउपविजेता (पार्टी)मिले वोटजीत का अंतर
मोकामाअनंत कुमार सिंह (RJD)78,721राजीव लोचन नारायण (JD(U))42,96435,757
बाढ़ज्ञानेंद्र कुमार सिंह (BJP)49,327सत्येंद्र बहादुर (INC)39,08710,240
बख्तियारपुरअनिरुद्ध कुमार (RJD)89,483रणवीर सिंह (BJP)68,81120,672
दीघासंजीव चौरसिया (BJP)97,318शशि यादव (CPI(ML)(L))51,08446,234
बांकीपुरनितिन नवीन (BJP)83,068लव सिन्हा (INC)44,03239,036
कुम्हरारअरुण कुमार सिन्हा (BJP)81,400धर्मेंद्र कुमार (RJD)54,93726,463
पटना सिटीनंद किशोर यादव (BJP)97,692प्रवीण सिंह (INC)79,39218,300
फतुहाडॉ. रामानंद यादव (RJD)85,769सत्येंद्र कुमार सिंह (BJP)66,39919,370
दानापुररीत लाल राय (RJD)89,895आशा देवी (BJP)73,97115,924
मनेरभाई वीरेंद्र (RJD)94,223निखिल आनंद (BJP)61,30632,917
फुलवारी-सुरक्षितगोपाल रविदास (CPI(ML)(L))91,124अरुण मांझी (JD(U))77,26713,857
मसौढ़ी-सुरक्षितरेखा देवी (RJD)98,696नूतन पासवान (JD(U))66,46932,227
पालीगंजसंदीप सौरभ (CPI(ML)(L))67,917जय वर्धन यादव (JD(U))37,00230,915
बिक्रमसिद्धार्थ सौरभ (INC)86,177अनिल कुमार (IND)50,71735,460

2025 के नतीजों में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि 2020 में आरजेडी के पास रही मोकामा, बख्तियारपुर, दानापुर और मसौढ़ी जैसी प्रमुख सीटों पर इस बार NDA (JDU, BJP, LJP) ने कब्जा जमा लिया है. मसौढ़ी में आरजेडी की रेखा देवी 2020 में 32 हजार 227 वोटों से जीती थीं, लेकिन 2025 में JDU के अरुण मांझी ने उन्हें हरा दिया.