भागलपुर (Bhagalpur) से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पुल विक्रमशिला सेतु (Vikramshila Setu) का एक स्लैब (पिलर नंबर 133) रविवार (03 मई, 2026) की देर रात गिर गया. इसके बाद इस पुल पर पूर्ण रूप से आवाजाही बंद कर दी गई है. दोनों ओर से पुल को सील कर दिया गया है. इस पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने बीजेपी (BJP) को निशाने पर लिया है.

Continues below advertisement

देर रात हुए हादसे के बाद आज (सोमवार) सुबह पप्पू यादव ने अपने एक्स हैंडल से लिखा, "भागलपुर-नवगछिया को जोड़ने वाला विक्रमशिला सेतु गिर गया! बिहार में पथ निर्माण विभाग, पुल निर्माण निगम, बस मलाई खाने वाला निकाय बनकर रह गया. पिछले 18-19 साल से बीजेपी के पास है विभाग, मतलब भ्रष्ट जनता पार्टी जमकर लूट रही है!"

यह भी पढ़ें- बिहार: रोहतास में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, तिलक से लौट रहे थे सभी

हादसे पर आरजेडी ने उठाया सवाल

इस हादसे पर बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने सवाल उठाया है. पार्टी के एक्स हैंडल के जरिए पोस्ट कर कहा गया कि देर रात भागलपुर में गंगा नदी पर बना 4.7 किलोमीटर लंबा विक्रमशिला सेतु का पाया नंबर 133 ध्वस्त हो गया और एक स्लैब गंगा में गिर गया. एक और पुल लंबे समय से तमाम शिकायतों के बावजूद हो रही लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ गया.

आगे लिखा गया, "स्थानीय लोग लंबे समय से कमज़ोर पाया को लेकर किसी दुर्घटना की आशंका जता रहे थे पर सरकार और प्रशासन की नींद अब दुर्घटना के बाद खुली है! सरकार का ध्यान सेतु की ठोस तकनीकी मरम्मत पर नहीं बल्कि केवल बाहरी रंगाई-पुताई पर ही रहा. कंपन भी कहीं अधिक बढ़ चुका था पर हर शिकायत को अनसुना किया गया."

यह भी पढ़ें- Bhagalpur Bridge Collapse: भागलपुर में भरभरा कर गिरा विक्रमशिला पुल का स्लैब, गंगा में समाया पिलर, आवाजाही बंद