बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द सीएम पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं. इस बीच नीतीश कुमार की सुरक्षा पर बड़ा अपडेट मिल रहा है. सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा को बढ़ाया जाएगा और उन्हें Z प्लस जैसा बड़ा सुरक्षा घेरा दिया जाएगा. फिलहाल, नीतीश कुमार बिहार को सीएम के तौर पर SSG की विशेष सुरक्षा मिली है.

Continues below advertisement

जैसे ही नीतीश कुमार सीएम पद छोड़ेंगे, उन्हें SSG सिक्योरिटी के साथ-साथ Z प्लस के सिक्योरिटी भी मिलेगी. नियम के अनुसार, सीएम का पद छोड़ने के 5 साल तक उन्हें SSG की सुरक्षा भी मिलती रहेगी.

10 अप्रैल को राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार?

Continues below advertisement

सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद की शपथ ले सकते हैं. इसके लिए वह 8-9 अप्रैल को दिल्ली रवाना होंगे. फिर मुख्यमंत्री पद से उनका इस्तीफा 13 अप्रैल के बाद कभी भी सकता है. इतना ही नहीं, सीएम पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास छोड़कर दूसरे आवास में शिफ्ट हो जाएंगे. अभी नीतीश कुमार 1 अणे मार्ग सीएम आवास में रहते हैं, लेकिन बाद में वे 7 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में रहने के लिए जा सकते हैं. इसके लिए कुछ दिन पहले उन्होंने बंगले का निरीक्षण भी किया था. 

जानकारी के लिए बता दें कि नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद 30 मार्च को विधान परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र दे चुके हैं. संभव है कि खरमास समाप्त होते ही वे सीएम पद से इस्तीफा दें. नीतीश कुमार के इस कदम के साथ ही बिहार में नेतृत्व परिवर्तन होने की संभावना है. हालांकि उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने को लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं है.

चारों सदनों के सदस्य बने नीतीश कुमार

नीतीश कुमार उन नेताओं में शामिल हैं, जो चारों सदनों के सदस्य बने हैं. उन्होंने राज्यसभा चुनाव लड़ने के दौरान कहा गया था कि उनकी इच्छा राज्यसभा की सदस्यता के रूप में निर्वाचित होने की थी, इस कारण उन्होंने यह निर्णय लिया.