Nitish Kumar News Live: बिहार BJP कोर ग्रुप की बैठक टली, कुछ होने वाला है बड़ा? दिल्ली से पटना लौटे सम्राट चौधरी
Nitish Kumar Rajya Sabha News Live: नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं. राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद वे सीएम पद छोड़ देंगे. बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हो सकता है.
अजीत कुमार, पटनाLast Updated: 10 Apr 2026 04:47 PM

बैकग्राउंड
बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. बीते गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) दिल्ली पहुंच थे. आज (10 अप्रैल)...More
बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. बीते गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) दिल्ली पहुंच थे. आज (10 अप्रैल) दिल्ली में उन्होंने राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली. अब नीतीश कुमार 14 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे सकते हैं. साथ ही नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है.15 अप्रैल को हो सकता है शपथ ग्रहणबताया जा रहा है कि 14 अप्रैल को ही एनडीए (NDA) विधानमंडल दल की मीटिंग होगी. विधानमंडल दल की बैठक में नेता का चयन होगा. ऐसे में 15 अप्रैल को बिहार में नए सीएम का शपथ ग्रहण हो सकता है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं.मुख्यमंत्री पद पर टिकी सबकी नजरेंनीतीश कुमार के बाद अब बिहार का नया सीएम कौन होगा इस पर सबकी नजरें टिकी हैं. अभी बीते बुधवार (08 अप्रैल, 2026) को ही जेडीयू के नेता और पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने निशांत कुमार (नीतीश के बेटे) का पोस्टर अपने आवास पर लगाया था. कहा था कि कार्यकर्ताओं की मांग है कि निशांत कुमार सीएम बनें. निशांत के अंदर काबिलियत है. दूसरी ओर यह भी तय माना जा रहा है कि बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है चाहे कुछ भी हो जाए. बीजेपी चौंकाने वाले नाम को भी आगे कर सकती है.बिहार का अगला सीएम कौन? (Bihar New CM)नए सीएम के तौर पर कई नाम की चर्चा है. सूत्रों के अनुसार बीजेपी से कई नेताओं के संभावित नाम सीएम फेस के रूप में सामने आए हैं. इनमें सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे हैं. इनके अलावा संजीव चौरसिया, जनक राम, विजय कुमार सिन्हा, नित्यनांद राय, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय और रमा निषाद का नाम शामिल है.
Nitish Kumar News: बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक टली
बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की प्रस्तावित बैठक टाल दी गई है. आज यह बैठक होने वाली थी लेकिन किसी कारण नहीं होगी. हालांकि वजह सामने नहीं आई है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली से पटना वापस लौट आए हैं. सीएम की रेस में उनका नाम टॉप पर है. सवाल है क्या एनडीए में कुछ बड़ा प्लान हो रहा है?