Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार और हरियाणा के राज्यसभा चुनाव होंगे रद्द! कांग्रेस सांसद की मांग के बाद हलचल

Haryana Bihar Rajya Sabha Election Results 2026 Live Updates: बिहार,ओडिशा, हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. हरियाणा में कांग्रेस के 5 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है.

Advertisement

ज़हीन तकवीLast Updated: 17 Mar 2026 10:54 AM

बैकग्राउंड

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के नतीजे सोमवार (16 मार्च) को घोषित कर दिए गए. एनडीए के सभी पांच उम्मीदवार यानी सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी चीफ नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री...More

भाजपा ने अब अपना नया टूलकिट शुरू किया- शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी

राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने  कहा, "ये कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्यसभा एक ऐसा गढ़ बनकर रह चुका है जहां केवल हॉर्स ट्रेडिंग के बल पर जीते हुए लोग, लालच और सत्ता के आधार पर जीते हुए लोग राज्यसभा में आएंगे. राज्यसभा संसदीय प्रणाली की आत्मा होती थी.. लेकिन भाजपा ने अब अपना नया टूलकिट शुरू किया है. ये विधायक क्रॉस वोट इसलिए करते हैं क्योंकि या तो उन्हें पैसे का लालच दिया जाता है या एजेंसियों का इस्तेमाल करके डराया-धमकाया जाता है. ये इतना शर्मनाक है कि राज्यसभा चुनाव से पहले सभी विधायकों को रिज़ॉर्ट में बंदी बना लिया जाता है. ये दिखा रहा है कि राज्यसभा चुनाव केवल आंकड़ों का खेल बन चुका है.अब उद्देश्य केवल इतना है कि सरकार जो बिल लाए वो बिना किसी सवाल के पास हो जाए."

© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.