Khan Sir Coaching Case Live: खान सर के खिलाफ पटना में केस दर्ज, अब पुलिस ने जारी की एडवायजरी, की बड़ी अपील
Khan Sir Coaching Case News Live Updates: फैजल खान उर्फ खान सर का दांव अब उल्टा पड़ता नजर आ रहा है. सूत्रों की मानें तो उन पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.

बैकग्राउंड
फैजल खान (खान सर) से पुलिस टीम ने उनके कोचिंग में जाकर लंबी पूछताछ की है. उनके गार्ड का फायरिंग का वीडियो सामने आया था उस संदर्भ में पूछताछ हुई...More
पटना में फैसल खान (खान सर) से जुड़े मामले को लेकर पुलिस महकमे में उच्चस्तरीय बैठक चल रही है. बैठक की अध्यक्षता पटना आईजी कर रहे हैं, जिसमें पटना एसएसपी, सेंट्रल एसपी, पूर्वी एसपी समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. सूत्रों के अनुसार, मामले में आगे की रणनीति और कानूनी कार्रवाई को लेकर चर्चा की जा रही है. बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान फैसल खान के गार्ड ने स्वीकार किया है कि उसने फैसल खान के कहने पर फायरिंग की थी. इसी आधार पर पटना पुलिस ने कदमकुआं थाने में फैसल खान के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है. यह मामला गार्ड की गिरफ्तारी और उससे हुई पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर दर्ज किया गया है.