कैमूर: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से मंगलवार को दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग झुलस गए. वहीं एक गधे की जान चली गई. पहली घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के आदर्श गांव नुआंव की है, जहां मवेशी चराने गए एक ही परिवार के 4 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. इस घटना में 55 वर्षीय व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि उनके साथ रहे परिवार के 3 लोग झुलस गए. वहीं इस घटना में एक गधे की भी मौत हो गई.

निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

इधर, तीनों घायलों का आदर्श गांव के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया. दूसरी घटना जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव की है, जहां घर से बाहर जा रहा व्यक्ति अचानक बारिश आता देख पेड़ के नीचे रुक गया.

पीड़ित परिवार को दी जाएगी आर्थिक सहायता

इसी दौरान आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर पड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई. मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया है. मौके पर पहुंचे दुर्गावती प्रखंड के अंचलाधिकारी ने बताया आकाशीय बिजली से दो लोगों की मौत हुई है. मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत सहायता राशि दी जाएगी.

यह भी पढ़ें -

बिहार में शुरू हुई टी-शर्ट पॉलिटिक्स, जनता तक पहुंचने के लिए विपक्ष ने निकाला ये कमाल का तरीका

बिहार के 67% विधायक करोड़पति, RJD के सबसे ज्यादा 41 फीसदी विधायक दागी