Prashant Kishor News: बिहार में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बुधवार को जमुई में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में लोग बदलाव चाहते हैं. ये बात तय है. चाहे वो आरजेडी, बीजेपी, जेडीयू, किसी भी पार्टी या किसी भी जाति, धर्म के समर्थक हों, लोग बदलाव चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने पिछले 30-35 सालों में सभी पार्टियों के नेताओं को देखा है.

'जनता खुद को ठगा महसूस करती है'

प्रशांत किशोर ने बिहार की बुनियादी समस्याओं जैसे शिक्षा, रोजगार और पलायन में कोई सुधार नहीं हुआ है. वे दूसरे राज्यों में हो रही तरक्की को देख रहे हैं और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. बदलाव का अग्रदूत कौन होगा इस पर बहस हो सकती है, लेकिन यह साफ है कि वे बदलाव चाहते हैं.

उन्होंने कहा, "मैं 20 मई से 'बिहार बदलाव यात्रा' शुरू करूंगा. 11 मई को जन सुराज पार्टी पूरे राज्य में हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी, जिसके तहत हम बिहार में 1 करोड़ लोगों से तीन मुद्दों पर नीतीश कुमार की विश्वसनीयता के बारे में बात करेंगे, पहला- जाति जनगणना, दूसरा- दलित महादलित परिवारों को जमीन देना और तीसरा- जमीन सर्वेक्षण, हम इन तीन मुद्दों पर बिहार में 1 करोड़ लोगों से बात करना चाहते हैं"

पहलगाम हमले के बाद सरकार के एक्शन पर बोले

वहीं कश्मीर में हुए हमले और सरकार के लिए गए एक्शन पर प्रशांत किशोर ने कहा कि "कुछ चीजें केंद्र सरकार का मामला है, देश की विदेश नीति, सुरक्षा, केंद्र सरकार का मामला है. देश की जनता, हर वर्ग के लोग, विपक्ष सभी सरकार के साथ है. देश का हर नागरिक जो देश से प्यार करता है, इस घटना की निंदा करता है और सरकार के फैसले के साथ खड़ा रहेगा."

ये भी पढ़ें: 'बिहार में शिक्षा पर बहुत काम हुए', मंत्री सुनील कुमार ने बताया आगे का प्लान, जानें किसे होगा फायदा