Rajya Sabha Election Results Highlights: बिहार में राज्यसभा चुनाव में RJD की हार के बाद सफाईयों का दौर, कांग्रेस विधायक ने कहा- हिना शहाब...

Haryana Bihar Rajya Sabha Election Results 2026 Highlights: बिहार,ओडिशा, हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. हरियाणा में कांग्रेस के 5 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है.

Advertisement

ज़हीन तकवीLast Updated: 17 Mar 2026 11:49 AM

बैकग्राउंड

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के नतीजे सोमवार (16 मार्च) को घोषित कर दिए गए. एनडीए के सभी पांच उम्मीदवार यानी सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी चीफ नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री...More

शाहनवाज हुसैन बोले- बिहार में महागठबंधन 'महाफ्लॉप'

राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "पांचों जीत से ये संदेश गया है कि  बिहार में महागठबंधन 'महाफ्लॉप' हो चुका है. बिहार की जनता हमारे साथ है. उन दलों में विश्वास की कमी हो रही है. उनके विधायकों का विश्वास उन पर नहीं है. कांग्रेस एक डूबता जहाज है. जो उसमें बैठेगा वो डूब जाएगा."  राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "कोई हॉर्स ट्रेडिंग नहीं हुई है बल्कि कोई हॉर्स उनके यहां रहने को तैयार नहीं हैं. धीरे-धीरे सब बिछड़ेंगे बारी-बारी. एक दिन आएगा जब तेजस्वी यादव अकेले रह जाएंगे."

© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.