चुनावी साल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिजली बिल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. इसी महीने यानी कि जुलाई 2025 के बिल से लोगों को मुफ्त बिजली मिलने वाली है. नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि 125 यूनिट तक की बीजली के लिए अब कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा.
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है, "हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं. अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा. इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा."
बिहार में हर जगह लगेंगे सोलर पैनलसीएम नीतीश कुमार ने आगे लिखा, "हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा.
सरकार देगी सोलर पैनल का खर्चमुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि 'कुटीर ज्योति योजना' के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे, उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. इतना ही नहीं, बाकी लोगों के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी. इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन साल में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी.
बिहार में होगी शिक्षक भर्ती परीक्षाइससे एक दिन पहले बुधवार (16 जुलाई) को बिहार में सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए भी सीएम नीतीश कुमार ने ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि बिहार में सरकारी टीचरों की भर्ती के लिए एग्जाम कराए जाएंगे. उन्होंने कहा था कि शिक्षा विभाग को इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है. रिक्तियों की गिनती पूरी की जाएगी और TRE4 के एग्जाम जल्द कराए जाएंगे. इतना ही नहीं, महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण भी दिया जाएगा, ताकि बिहार की महिलाएं आगे बढ़ सकें.
