सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार (21 अक्टूबर, 2026) को बेल मिल गई. दिल्ली की SEM कोर्ट ने दोनों की रिहाई का आदेश दिया. दोनों तिहाड़ जेल में बंद थे. अब रिहाई के बाद उनके लिए एक तरफ राहत की बात है तो दूसरी ओर अलग-अलग दलों से प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी टिप्पणी की है.
दिल्ली में मीडिया से बातचीत में इस पर चिराग पासवान ने कहा, "देखिए ये न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है… लेकिन हां… अगर बार-बार अवहेलना होगी… अपनी बातों से मुकर कर जिस बॉन्ड के साथ इनको जमानत दी जाती है उसका पालन अगर नहीं होगा तो मैं मानता हूं कि हम अपने देश को अराजक सोच के हाथों में नहीं जाने दे सकते…"
प्रियंका भारती बोलीं- जिंदाबाद साथी
उधर, आरजेडी से भी इस पर प्रतिक्रिया आई है. राष्ट्रीय जनता दल की प्रवक्ता प्रियंका भारती ने अपने एक्स पोस्ट में सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को मिली बेल पर उन्हें टैग करते हुए लिखा है, "जिंदाबाद साथी, रिहाई मुबारक, जय हिंद, जय तिरंगा."
यह भी पढ़ें- नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
प्रियंका भारती ने किया बीजेपी पर हमला
एक दूसरे एक्स पोस्ट में प्रियंका भारती ने बीजेपी पर हमला करते हुए लिखा है, "तिंरगा फहराने के लिए Bond अंग्रेज भरवाते थे, आज भाजपा भरवाती है! सौरव दास और आशुतोष रांका से बॉन्ड भरवाकर महामानव खुश तो होंगे! वैसे उस Bond का क्या हुआ जो RSS ने सरदार पटेल को भरा था कि संघ तिरंगा से प्यार करेगा और संविधान का सम्मान करेगा?"
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास तिहाड़ जेल में 7 दिन तक रहे. 13 अक्टूबर को दोनों को पुलिस ने जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के दौरान हिरासत में लिया था. 14 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. शुरुआत में उन्हें पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया था. बाद में 2 दिन के लिए बढ़ा दिया गया था.
यह भी पढ़ें- जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष संग मारपीट, मनोज भारती का कॉलर पकड़ा
