एमएलसी चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवार नीरज कुमार बुधवार (21 अक्टूबर, 2026) को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए. इस बीच अनंत सिंह की प्रतिक्रिया आई है. अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर हमला करते हुए कहा कि हम तो कल ही कह दिए थे कि उनका टोटका है. उ टोटका करते हैं तो उ टोटका इस बार काम नहीं करेगा. 

Continues below advertisement

एमएलसी चुनाव को लेकर अनंत सिंह ने मीडिया से कहा, "हम तो कहिए दिए हैं कि जीतेंगे… जनता भगवान है... मालिक है, उनका ही वोट है. दुकान से तो लाना नहीं है. हम जीतेंगे…" 

उधर अस्पताल में भर्ती वशिष्ठ नारायण सिंह को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है. वो बीमार हैं. अनंत सिंह ने कहा कि वो बीमारी के बारे में नहीं जान रहे थे. कहा कि वे उनसे मिलने के लिए जाएंगे. 

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें- लालू यादव की बात सुन खुश हो जाएगा हर सरकारी कर्मचारी! निशाने पर सरकार

मेदांता में भर्ती थे नीरज कुमार

बता दें कि नीरज कुमार पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. जेडीयू एमएलसी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की तबीयत में सुधार के बाद बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई. उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है. हार्ट में परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बीते सोमवार को वे भर्ती हुए थे.

मंगलवार की शाम बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना था. वे एमएलसी चुनाव में पटना स्नातक सीट से हैं जेडीयू के प्रत्याशी हैं. आज (21 अक्टूबर, 2026) चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा. परसों यानी 23 अक्टूबर को सभी आठ सीटों पर वोटिंग होनी है. 

विधायक अनंत सिंह से तकरार को लेकर नीरज कुमार लगातार चर्चा में हैं. जानकारी हो कि पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं. देखना होगा कि इस सीट पर किसकी जीत होती है.

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट