'आरक्षण सुधार आंदोलन' के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की ओर से दिए गए बयान के बाद जमकर सियासत हो रही है. अलग-अलग दलों की ओर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इस बीच आरजेडी और कांग्रेस से बड़ा बयान आया है. सोमवार (24 अगस्त, 2026) को आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव और कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने रिएक्शन दिया.

Continues below advertisement

'आरक्षण सुधार आंदोलन' पर चिराग पासवान के दिए गए बयान पर आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव के रहते किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं है कि वह आरक्षण पर बुरी नजर रखे. जो लोग दिल्ली में इस तरह का आंदोलन कर रहे हैं वह बीजेपी के चट्टे-बट्टे लोग हैं. 

शक्ति यादव ने कहा, "चिराग पासवान आज बोल रहे हैं कि मेरे जीवित रहते आरक्षण खत्म नहीं होगा तो तेजस्वी यादव हमेशा से 65 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे हैं… उस पर वह पार्लियामेंट में क्यों नहीं बोलते हैं? दलितों के नेता जीतन राम मांझी क्यों नहीं बोलते हैं? यह लोग बीजेपी के सामने नतमस्तक हैं."

Continues below advertisement

आरजेडी नेता ने कहा कि जेडीयू भी नतमस्तक हो गई है. आरक्षण को लेकर लालू प्रसाद यादव और आरजेडी शुरू से पक्षधर रही है. आरजेडी दलितों, पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ती रही है. आगे भी लड़ती रहेगी. हम लोग पर 65% आरक्षण लेकर रहेंगे.

यह भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा के विरासत वाले दावे पर JDU की दो टूक, 'संभालने के लिए…'

बिहार कांग्रेस ने क्या कहा?

'आरक्षण सुधार आंदोलन' और चिराग पासवान के दिए गए बयान पर बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने भी प्रतिक्रिया दी है. चिराग पासवान के बयान पर असित नाथ तिवारी ने कहा कि इस सृष्टि में कभी खत्म होने वाली कोई चीज नहीं है. दुनिया में कोई ऐसी चीज नहीं है जो कभी खत्म नहीं होगी. 

उन्होंने कहा कि कम से कम देश की शांति, देश की एकता, देश की सद्भावना को एनडीए सरकार बनाए रखे. उन्होंने कहा कि आरक्षण एक ऐसा राजनीतिक मुद्दा हो गया है कि इसमें सरकार को चाहिए कि सभी पक्षों को साथ बैठाकर उनसे बातचीत करे. इसको लेकर किसी के मन में किसी प्रकार की गलतफहमी है तो उसे दूर करने का प्रयास करे. समाज को तोड़ना, समाज को भड़काना, समाज को उकसाना यह देश हित में नहीं है. बीजेपी देश में आग लगाना बंद करे.

यह भी पढ़ें- दिल्ली से पटना आ रहे विमान से पक्षी टकराया, 164 यात्रियों की सांसें अटकीं!