पटना के गर्दनीबाग (Gardanibagh Patna) में भर्ती और परीक्षा में पारदर्शिता की मांग को लेकर BPSC TRE-4 के छात्र जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इन आंदोलनरत छात्रों का समर्थन करने 'ज्ञान बिंदु' (Gyan Bindu) के डायरेक्टर रोशन आनंद भी धरनास्थल पहुंचे. उन्होंने न सिर्फ BPSC TRE-4 के छात्रों से शांतिपूर्ण और एकजुट आंदोलन की अपील की, बल्कि बिहार की तमाम परीक्षाओं में हो रही धांधली को लेकर आयोग और सरकार को सीधा अल्टीमेटम भी दे दिया है.

Continues below advertisement

गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे BPSC TRE-4 के छात्रों के बीच पहुंचकर रोशन आनंद ने उनमें जोश भरा और एकजुटता का मंत्र दिया. छात्रों से सीधी बात करते हुए उन्होंने कहा, "शुरुआत में छात्र अलग-अलग गुटों में बंटे थे, लेकिन हमारा लक्ष्य उन्हें एक मंच पर लाना है. मेरी आप सभी से गुजारिश है कि अपना आंदोलन शांतिपूर्ण, अनुशासित और एकजुट होकर चलाएं." उन्होंने जोर देकर कहा कि जब सभी छात्र एक साथ मिलकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे, तो सिस्टम और सरकार तक एक बेहद कड़ा संदेश जाएगा, जिससे मजबूरन सरकार को इन मुद्दों पर विचार कर सकारात्मक बदलाव लाने होंगे.

BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

'चोरी तो चोरी है, 1799 पदों की मेन्स परीक्षा हो रद्द'

TRE-4 के अलावा राज्य की अन्य परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों पर भी रोशन आनंद ने तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा, "चाहे BPSC हो, Bihar SSC हो, CSBC हो या BPSSC... इन सभी बोर्ड की परीक्षाओं में अनियमितताएं और धांधली साफ नजर आ रही है. देखिए, चोरी तो चोरी होती है, चाहे उसका पैमाना जो भी हो." इसी को आधार बनाते हुए उन्होंने मांग की है कि 1,799 पदों के लिए हुई मेन्स (Mains) परीक्षा को तुरंत रद्द किया जाए. साथ ही, उन्होंने 70वीं BPSC परीक्षा (70th BPSC Exam) में हुई कथित गड़बड़ियों की भी सरकार से गहन जांच की मांग उठाई है.

आयोग को सीधी चेतावनी

युवाओं के टूटते भरोसे पर गहरी चिंता जताते हुए आनंद ने कहा कि आज छात्रों का सिस्टम से विश्वास डगमगा गया है. अब वक्त आ गया है कि ये आयोग पूरी पारदर्शिता के साथ काम करें. उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, "इन आयोगों का यह फर्ज बनता है कि वे छात्रों की जायज मांगों को सरकार तक पहुंचाएं. लेकिन, अगर वे ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो हम पीछे नहीं हटेंगे. हम उनका डटकर सामना करेंगे और उन पर दबाव बनाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे."

'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ