मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दल एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली और पटना से लेकर अलग-अलग शहरों में विरोध-मार्च देखने को मिल चुका है. एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया को लेकर निशाने पर चुनाव आयोग है. इस बीच मंगलवार (13 अक्टूबर, 2026) को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त से कई सवाल किए.

Continues below advertisement

तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है. पूछा कि चुनाव आयोग ने किसके कहने पर चुनावों में धांधली की, बेईमानी की, डकैती की? अब चुनाव आयोग डर के मारे अपने पूर्व के उन्हीं नियमों और फैसलों को क्यों बदल रहा है?

उन्होंने कहा, "अगर मुख्य चुनाव आयुक्त चोर ज्ञानेश कुमार उस वक्त सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे है? या तो वह तब सही थे या अब सही है? इन डकैतों ने चुनाव लूटे हैं. जनविश्वास का कत्ल और लोकतंत्र की हत्या की है."

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'

सुप्रीम कोर्ट मार्च में शामिल हुए तेजस्वी

बता दें कि तेजस्वी यादव बीते सोमवार (12 अक्टूबर, 2026) को दिल्ली में विपक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए मार्च में शामिल हुए थे. रात में उन्होंने अपना एक वीडियो भी एक्स हैंडल से पोस्ट किया है जिसमें दिख रहा है कि वे दिल्ली की सड़कों पर ऑटो से घूम रहे हैं. इस दौरान वे वोट चोरी का आरोप लगाते हुए सीईसी ज्ञानेश कुमार पर हमला कर रहे हैं.

विपक्ष की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लिया जाए और एसआईआर प्रक्रिया रद्द हो. लगातार विरोध-प्रदर्शन के बीच आज (मंगलवार) पटना में फिर से लोकभवन मार्च निकाला जाना है. लेफ्ट के छात्र संगठन AISA और RYA विरोध मार्च निकालेंगे.

यह भी पढ़ें- पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास