बिहार में नई सरकार के गठन के लिए दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक होने जा रही है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक 10 अप्रैल को बिहार बीजेपी कोर ग्रुप के नेताओं को दिल्ली बुलाया गया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में बैठक होगी. इसमें बीजेपी के शीर्ष केंद्रीय नेताओं के अलावा बिहार के नेता भी शामिल होंगे.

Continues below advertisement

मीटिंग में शामिल होने वाले नेताओं की बात करें तो प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, डिप्टी सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहेंगे. इनके अलावा नित्यानंद राय, संजय जायसवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी और प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया भी रहेंगे. 

प्रदेश कोर कमेटी से मांगा जा सकता है नाम

साथ ही मंत्री दिलीप जायसवाल और मंत्री मंगल पांडेय सहित अन्य प्रमुख नेताओं को भी बुलाया गया है. बैठक में औपचारिक रूप से प्रदेश कोर कमेटी से मुख्यमंत्री का नाम मांगा जा सकता है. नए मुख्यमंत्री के नाम पर आम सहमति बनाने की कोशिश होगी. बैठक में चर्चा के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व आगे का फैसला लेगा.

Continues below advertisement

बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं हो सकी है. अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट में सम्राट चौधरी से लेकर कई नाम की चर्चा है लेकिन आधिकारिक रूप से किसी के पास जानकारी नहीं है. ऐसे में कौन सीएम होगा यह कहना मुश्किल है.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के बेटे निशांत पहुंचे हरिहरनाथ मंदिर, नई सरकार में बनेंगे मंत्री? कहा- 'इस बार…'

10 तारीख को नीतीश कुमार को लेना है शपथ

बता दें कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री के शपथ शेड्यूल पर चर्चा होगी. बीजेपी से इस बार मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है. नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं और 10 तारीख को वे शपथ लेंगे. इसके लिए वे इस दिन दिल्ली में रहेंगे. नीतीश कुमार के साथ नितिन नवीन और उपेंद्र कुशवाहा भी शपथ लेने वाले हैं. बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुआ था. ये सभी सीटें एनडीए के खाते में गई थीं.

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी का जिक्र कर पूर्व BJP सांसद निरहुआ का बड़ा बयान, 'सबसे बड़ी ताकत...'