Ram Nath Kovind in Patna: नीतीश कुमार की ओर से बिहारी बोलने पर गदगद हुए रामनाथ कोविंद, कहा- बिहार से पुराना रिश्ता

राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर पटना आए हैं. 22 अक्टूबर को वे पटना महावीर मंदिर व पटना सिटी गुरुद्वारा भी जाएंगे. इसके बाद वे 11 बजे पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

एबीपी न्यूज वेब डेस्कLast Updated: 21 Oct 2021 12:25 PM

बैकग्राउंड

आज कार्यक्रम के बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के आवास पर आयोजित डिनर पार्टी में भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे. 22 अक्टूबर को वे पटना महावीर मंदिर व पटना...More

विधानसभा में कार्यक्रम समाप्त

विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल फागू चौहान और राष्ट्रपति के संबोधन के बाद राष्ट्रीय गान हुआ. इसके बाद सभी अतिथि चले गए. आगे शेड्यूल के हिसाब से कार्यक्रम जारी रहेगा.

नवादा से न्यू जर्सी तक हो रहा छठ

रामनाथ कोविंद ने आगे कहा कि विगत चार सालों में स्टेट की जीडीपी में प्रभावशाली बढ़ोतरी हुई है. इस दौरान मुख्यमंत्री के लंबे समय के कार्यकाल के बारे में जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वह जब राज्यपाल थे तब भी उन्हें नीतीश कुमार का साथ मिला था. रामनाथ कोविंद ने कहा कि कुछ ही दिनों में दिवाली और छठ है. आज नवादा से न्यू जर्सी तक छठी मैया की बड़े पैमाने पर पूजा की जाती है. मुझे विश्वास है कि आप सभी विधायक जनता के लिए काम करेंगे.