Bihar Band Live: बिहार बंद का असर, बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
Bihar Band Protest Live Updates: राजधानी पटना के अलावा कटिहार, बेगूसराय, जहानाबाद, मधुबनी, दरभंगा समेत अन्य जिलों से प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. इसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है.
नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे (Dharmendra Pradhan Resignation) की मांग को लेकर दिल्ली ही नहीं बल्कि पटना सहित बिहार के अलग-अलग...More
नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे (Dharmendra Pradhan Resignation) की मांग को लेकर दिल्ली ही नहीं बल्कि पटना सहित बिहार के अलग-अलग जिलों में छात्र संगठनों का प्रदर्शन हो रहा है. पटना के बाद कटिहार, बेगूसराय, जहानाबाद, मधुबनी, दरभंगा समेत अन्य जिलों से प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. बिहार में पुलिस (Bihar Police) को अलर्ट मोड पर रखा गया है. बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द करने का आदेश जारी हो गया है. बीते गुरुवार को सहरसा में उग्र प्रदर्शन को देखते हुए एवं दंगाइयों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल हुआ. सहरसा पुलिस लाइन केंद्र में भारी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दंगा नियंत्रण उपकरण से लैस होकर रिहर्सल किया. इस दौरान कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष, एसपी विक्रम सिहाग सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.इसी तरह बिहार के अन्य जिलों में भी पुलिस-प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी तरह की स्थिति न बिगड़े. बीते गुरुवार को बिहार के जहानाबाद में जबरदस्त बवाल हुआ. पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए करीब 30 राउंड गोली चलानी पड़ी. आज (शुक्रवार) भी पटना सहित अन्य जिलों में प्रदर्शन की संभावना है. इसको देखते हुए पुलिस एक्शन मोड में है. उग्र प्रदर्शन के बीच 25 जुलाई को बिहार बंद का भी ऐलान किया गया है.
Bihar Bandh Live Updates: आरा में ट्रोन रोकी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-2 पर 63225 पटना-बक्सर पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया. छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की. सूचना पर रेलवे और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद ट्रेन का परिचालन बहाल कराया.
Bihar Band Live Updates: औरंगाबाद में पुलिसकर्मी और पत्रकार जख्मी
औरंगाबाद में छात्रों के उग्र प्रदर्शन और पथराव में एक पुलिसकर्मी एवं पत्रकार समेत 3 लोग जख्मी हुए हैं. आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं. सुबह से शांत रहा चौक, दोपहर 12 बजे बाद अचानक हालात बेकाबू होने के बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा.