Lok Sabha Elections 2024:लोकसभा चुनाव के पहले जहां राजनीतिक दल एक दूसरे साथ आने की कोशिश कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ नेताओं के विवादित बयान अपनों के लिए ही मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं. ताजा मामला बिहार से जुड़ा है. यहां जनता दल यूनाइटेड के नेता और विधायक गोपाल मंडल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव को लेकर विवादित बयान दिया है.

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार जदयू नेता गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार ने कड़ी मेहनत की और भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ काम करने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ लेकर आए. सिर्फ किसी के कहने से कोई पीएम नहीं बन जाता.

मंडल ने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों के मसीहा हैं और हमारे लोगों के वरिष्ठ नेता हैं लेकिन सिर्फ इसलिए कि लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी का नाम ले लिया तो इसका मतलब ये नहीं कि वे(राहुल गांधी) पीएम बन जाएंगे... उनका (लालू प्रसाद यादव) किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है और वे सठिया गए हैं.

दीगर है कि बिहार में राजद, जदयू और कांग्रेस I.N.D.I.A अलायंस का हिस्सा हैं. वहीं अभी तक गठबंधन में संयोजक और प्रधानमंत्री पद के फेस को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है. हालांकि लालू प्रसाद यादव के पुराने कुछ बयानों से यह संकेत गए हैं कि वह राहुल गांधी को पीएम फेस के तौर पर आगे करना चाहते हैं. ऐसे में कुछ दलों के नेता, इससे नाराज बताए जा रहे हैं.

Bihar News: जहानाबाद में छात्रा के साथ छेड़खानी करना मनचले को पड़ा महंगा, सड़क पर की जमकर धुनाई और थूक भी चटवाया


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI