Bihar Panchayat Chunav Updates: आठवें चरण का मतदान संपन्न, बांका में 20 बाइक और तीन चारपहिया जब्त, नालंदा में चुनावकर्मी की मौत
Panchayat Chunav Live Updates: आठवें चरण के तहत जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच व पंच के पदों के लिए 11,527 बूथों मतदान हुआ. 26 को मतगणना होगी.
ABP LiveLast Updated: 24 Nov 2021 07:04 AM

बैकग्राउंड
बिहार में 11 चरणों में पंचायत चुनाव हो रहा है. आज आठवें चरण के तहत 36 जिलों के 55 प्रखंडों में सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है. हालांकि,...More
बिहार में 11 चरणों में पंचायत चुनाव हो रहा है. आज आठवें चरण के तहत 36 जिलों के 55 प्रखंडों में सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है. हालांकि, कई जगह सुबह में ईवीएम में खराबी की बात सामने आई जिसे बाद में दुरुस्त किया गया. आठवें चरण के तहत पंचायती राज के अंतर्गत जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच व पंच के पदों के लिए 11,527 बूथों पर शाम के पांच बजे तक वोट पड़ेंगे. वहीं पांच बजे के बाद जितने लोग लाइन में लगे रहेंगे सबको वोट का मौका दिया जाएगा. शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए चुनाव आयोग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.यह भी पढ़ें- बिहारः BJP विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा- 'रखवाला' ही बिकवा रहा शराब, कृषि कानून की तरह ये भी वापस ले सरकारइन जिलों के प्रखंडों में हो रहा चुनावपटना: (बाढ़, पंडारक)बक्सर: (चौसा)रोहतास: (कोचस, डिहरी)नालंदा: (सरमेरा, हरनौत)कैमूर: (रामगढ़)भोजपुर: (आरा सदर)गया: (इमामगंज, डुमरिया)नवादा: (नवादा, नारदीगंज)औरंगाबाद: (ओबरा)सारण: (लहलादपुर, बनियापुर) सिवान: (रघुनाथपुर, सिसवन)गोपालगंज: (थावे, मांझा)वैशाली: (महुआ, सहदेई बुजुर्ग)मुजफ्फरपुर: (गायघाट, बंदरा)पूर्वी चंपारण: (मोतिहारी, कोटवा, पीपराकोठी)पश्चिमी चंपारण: (गौनाहा, योगापट्टी)सीतामढ़ी: (सुप्पी, रीगा)शिवहर: (तरियानी, जि प नि क्षे संख्या – 6)दरभंगा: (विरौल)मधुबनी: (झंझारपुर, लखनौर)समस्तीपुर: (पटोरी, विद्यापति नगर)सुपौल: (सरायगढ़, भपटियाही)सहरसा: (सिमरी बख्तियारपुर)मधेपुरा: (मुरलीगंज)किशनगंज: (ठाकुरगंज)पूर्णिया: (रुपौली)कटिहार: (आजमनगर)अररिया: (पलासी) लखीसराय: (सूर्यगढ़ा)शेखपुरा: (बरबीघा)बेगूसराय: (मटिहानी, छौड़ाही)खगड़िया: (अलौली जि.प्र.नि.क्षे संख्या - 3 व मानसी जि प्र नि क्षे संख्या-8)मुंगेर: (बरियापु)जमुई: (खैरा)भागलपुर: (नाथनगर, सबौर)बांका: (कटोरिया)
बक्सर में हुआ 71.23 फीसद मतदान
आठवें चरण के तहत बक्सर जिला नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार आज चौसा में 71.23 फीसद मतदान हुआ. इसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 70.25 फीसद और महिला मतदाताओं के वोट का प्रतिशत 72.21 फीसद रहा.