✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Bihar News: मुजफ्फरपुर में छात्रा का गर्ल्स हॉस्टल से संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

अभिषेक कुमार, बिहार   |  Nasrin Fatma  |  02 Aug 2024 07:33 AM (IST)

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के निजी गर्ल्स हॉस्टल से एक छात्रा का संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

Bihar News: मुजफ्फरपुर में छात्रा का गर्ल्स हॉस्टल से संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

सांकेतिक फोटो

Girl Student Dead Body Found: मुजफ्फरपुर के एक गर्ल्स हॉस्टल के कमरे से गुरुवार (1 अगस्त ) को संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा का शव मिला है. गर्ल्स हॉस्टल के कमरे से 11वीं की छात्रा का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं परिजनों ने छात्रा की हत्या की आशंका जताई है. 

संदिग्ध स्थिति में लटका मिला शव

जानाकरी के मुताबिक मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के शिव शंकर पथ स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार शाम को एक छात्रा का संदिग्ध स्थिति में कमरे में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना की सूचना हॉस्टल के संचालक ने छात्रा के परिजनों और मिठनपुरा थाना की पुलिस को दी. वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने हॉस्टल के बंद कमरे को खुलवा कर छात्रा के शव और कमरे की जांच की.

एफएसएल टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया. वहीं इस मामले में जानकारी के बाद छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच कर विलाप करने लगे. घटना को लेकर परिजनों का आरोप है कि छात्रा की हत्या करके  फंदे से टांग दिया गया है. मृतका छात्रा मोतीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है और मई महीने से होस्टल में रह कर अपनी पढ़ाई कर रही थी. वहीं पर कुछ महीने पहले छात्रा पर दूसरी छात्रा के जरिए चोरी का आरोप लगाया गया था. जिस वजह से अन्य छात्राएं उसे चोर कह कर संबोधित करती थी.

  छात्रा के परिजन ने क्या कहा?

हॉस्टल में साथ रहने वाली छात्राओं ने बताया कि वो क्लास करने गई थी. लौटी तो कमरा बंद था. शक होने के कारण खिड़की से देखा तो फंदे से लटकी हुई मिली. जिसकी सूचना वार्डन को दी गई. वही छात्रा की मां का कहना है कि कल रात में उससे बात हुई थी. सब ठीक ठाक था. सुबह के बाद दिन में कॉल किया तो कोई जवाब नहीं मिला था. आज होस्टल के संचालक के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है. शव देख कर लगता है हत्या कर टांग दिया गया है.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची मिठनपुरा थाना की पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है. थाना प्रभारी इकबाल प्रसाद ने बताया कि शव बरामद किया गया है. अभी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा जा रहा है. परिजन का बयान लिया जा रहा है और सभी बिंदुओ पर जांच की जा रही है. सुसाइड का मामला लगता है. फिलहाल पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है.

 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: नए कानून के तहत 14 दिनों में तिहरे हत्याकांड में चार्जशीट, अपराधी को सजा दिलाने पर क्या बोले SP कुमार आशीष?

Published at: 02 Aug 2024 07:29 AM (IST)
Tags:girl student dead bodyMuzaffarpur PoliceMuzaffarpur CrimeBihar News
  • हिंदी न्यूज़
  • राज्य
  • बिहार
  • Bihar News: मुजफ्फरपुर में छात्रा का गर्ल्स हॉस्टल से संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.