बिहार सरकार ने 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद के चुनाव के लिए बड़ा फैसला लिया है. आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के पात्र राज्यकर्मी मतदाताओं को मतदान के दिन ‘विशेष आकस्मिक अवकाश’ दिया जाएगा. सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने बुधवार (7 अक्टूबर 2026) को इसकी अधिसूचना जारी की. सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के योग्य मतदाताओं को ही मिलेगी.

Continues below advertisement

विशेष आकस्मिक अवकाश पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं को मिलेगा. इसके अलावा पटना, तिरहुत, दरभंगा और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के पात्र मतदाता भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. इसका उद्देश्य राज्यकर्मी मतदाताओं को मतदान के लिए पर्याप्त अवसर देना है.

यह भी पढ़ें- नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'

Continues below advertisement

23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोटिंग

इन आठ सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा. वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी. मतगणना 27 अक्टूबर को होगी. चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो चुकी है, जबकि उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे.

सिर्फ संबंधित क्षेत्र के पात्र राज्यकर्मियों को लाभ

सरकार ने अधिसूचना में साफ किया है कि विशेष आकस्मिक अवकाश सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए नहीं होगा. इसका लाभ केवल उन्हीं राज्यकर्मियों को मिलेगा, जो संबंधित स्नातक या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता हैं. यानी कर्मचारी का मतदाता होना उसी निर्वाचन क्षेत्र से जुड़ा होना जरूरी है.

8 MLC का कार्यकाल 16 नवंबर को होगा खत्म

विधान परिषद की इन आठ सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है. इनमें नीरज कुमार, सर्वेश कुमार, बंसीधर ब्रजवासी, एन.के. यादव, नवल किशोर यादव, मदन मोहन झा, संजय कुमार सिंह और अफाक अहमद शामिल हैं. ऐसे में 23 अक्टूबर का चुनाव इन सीटों पर अगले कार्यकाल के लिए नए प्रतिनिधियों के चयन की प्रक्रिया का अहम चरण होगा.

यह भी पढ़ें- Rise and Fall 2: ‘मैं ही यूनिक था’, तेज प्रताप बोले- मेरे बाद शो चले या न चले