मशहूर रियलिटी शो ‘Rise and Fall 2’ से बाहर होने के बाद जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव पटना पहुंचे. यहां उन्होंने शो में अपने अनुभव साझा किए और अपने अंदाज में शो को लेकर कई बातें कहीं. तेज प्रताप ने खुद को शो का ‘यूनिक’ और बेस्ट कंटेस्टेंट बताया. उन्होंने कहा कि उनके जाने के बाद शो चले या न चले, लेकिन वह चाहते हैं कि शो चलता रहे.

Continues below advertisement

तेज प्रताप यादव ने कहा कि शो में उनका अनुभव काफी अच्छा रहा. उन्होंने कहा कि वहां रहकर उन्हें बहुत कुछ सीखने और देखने को मिला. शो में अपनी भूमिका को लेकर तेज प्रताप ने कहा, “मैं तो यही कहूंगा कि शो चले. मेरे जाने के बाद शो चले या न चले, लेकिन शो चलना चाहिए.” उन्होंने अपने अंदाज में खुद को यूनिक बताया और कहा कि वह बेस्ट थे.

यह भी पढ़ें- SIR के खिलाफ आज महागठबंधन का राजभवन मार्च, जिलों में भी प्रदर्शन

Continues below advertisement

‘आपकी वजह से शो की टीआरपी बढ़ी’ तो बोले- सही बात है

जब तेज प्रताप से कहा गया कि उनके शो में शामिल होने से इसकी टीआरपी बढ़ी है, तो उन्होंने इस बात को भी अपने अंदाज में स्वीकार किया. उन्होंने कहा, “यह तो सही बात है.” उनके इस बयान के बाद शो में उनकी लोकप्रियता को लेकर चर्चा और तेज हो गई है.

राजनीतिक और कानूनी जिम्मेदारियों का दिया हवाला

तेज प्रताप ने बताया कि शो का अनुभव उनके लिए काफी अलग रहा. उन्होंने कहा कि शो में उन्हें कई नई चीजें देखने और सीखने का मौका मिला. हालांकि, राजनीतिक और कानूनी जिम्मेदारियों के कारण उन्हें शो से बाहर आने का फैसला करना पड़ा.

रोहिणी आचार्य के पटना आने पर नहीं बोले ज्यादा

रोहिणी आचार्य के घर आने को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप ने ज्यादा कुछ नहीं कहा. उन्होंने संक्षिप्त जवाब देते हुए कहा, “अच्छी बात है न, आई हुई हैं तो.” तेज प्रताप के शो से बाहर आने के बाद अब उनका राजनीतिक कामकाज और आगे की गतिविधियां चर्चा में हैं.

यह भी पढ़ें- नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'