Bihar MLC Election 2022 Updates: बिहार MLC चुनाव के लिए मतदान संपन्न, 97 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट

Bihar MLC Election 2022 Updates: मुख्य मुकाबला एनडीए बनाम आरजेडी-लेफ्ट गठबंधन के बीच माना जा रहा है. एनडीए में बीजेपी 12, जेडीयू 11, आरएलजेपी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है.

ABP LiveLast Updated: 04 Apr 2022 05:09 PM

बैकग्राउंड

Bihar MLC Election 2022 LIVE Updates: बिहार विधानसभा परिषद चुनाव के लिए आज (4 अप्रैल) वोटिंग होनी है. स्थानीय निकाय की 24 सीटों के लिए वोटिंग होगी. सुबह आठ बजे...More

बिहार एमएलसी चुनाव के लिए मतदान संपन्न

बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है. इस बार बंपर वोटिंग हुई है. 97 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया है. प्रदेश के मुजफ्फरपुर में 99.49 प्रतिशत मतदान हुआ है. जबकि, चार बजे तक 99.69 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है.