✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Bihar Politics: लालू यादव को बड़ा झटका, आरजेडी के पूर्व मंत्री हेमराज ने थामा JDU का दामन

परमानंद सिंह   |  22 Jun 2024 06:01 PM (IST)

Hemraj Joined JDU: पूर्व मंत्री हेमराज सिंह कटिहार जिले के कदवा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के विधायक रहे हैं. अब वो जेडीयू में शामिल हो गए हैं.

Bihar Politics: लालू यादव को बड़ा झटका, आरजेडी के पूर्व मंत्री हेमराज ने थामा JDU का दामन

पूर्व आरजेडी मंत्री हेमराज जेडीयू में शामिल

Former RJD Minister Hemraj Joined JDU: लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा की तैयारी में सभी राजनेता जूट गए हैं और पार्टी की दल बदल भी शुरू हो चुका है. वर्ष 2000 से 2004 तक पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मंत्रिमंडल में पथ निर्माण मंत्री के पद पर रहने वाले हेमराज सिंह ने शनिवार (22 जून) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए. उनके साथ राष्ट्रीय जनता दल के मुख्यालय प्रभारी रहे चंदन सिंह ने भी जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की है.

कदवा विधानसभा क्षेत्र से थे विधायक

पूर्व मंत्री हेमराज सिंह कटिहार जिले के कदवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं. वर्ष 2000 में वह निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी. जीतने के बाद रबड़ी देवी के मंत्रिमंडल में शामिल हुए और उन्हें पथ निर्माण मंत्री बनाया गया था. 2025 का चुनाव करीब है तो हेमराज सिंह ने एक बार फिर कदवा विधानसभा के लिए जेडीयू का दामन थाम लिया है.

जदयू के महासचिव और राज्यसभा सांसद संजय झा ने हेमराज सिंह को जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करवाया. इस मौके पर संजय झा ने कहा कि हेमराज सिंह के आने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी. सीमांचल के क्षेत्र में हेमराज सिंह की अच्छी पकड़ है और हम लोग सीमांचल के क्षेत्र में बहुत सारे काम किए हैं उसको आगे बढ़ाने में हेमराज सिंह मददगार साबित होंगे. संजय झा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम लोग की स्थिति काफी मजबूत रही है.  

2025 के चुनाव में 2010 वाली स्थिति

लोकसभा चुनाव के आंकड़े देखा जाए तो करीब पौने दो सौ विधानसभा सीटों पर एनडीए की लीड है. इससे साफ दिख रहा है कि 2025 के चुनाव में 2010 वाली स्थिति आने वाली है. बता दें कि 2010 में नीतीश कुमार बीजेपी के साथ थे और एनडीए में कुल 206 सीट आई थी और विपक्ष में आरजेडी 22 सीट पर सिमट गई थी.

ये भी पढ़ेंः 'नीतीश फैक्टर' ने चुनाव में खराब किया इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन? विपक्ष के इस नेता का बड़ा खुलासा

Published at: 22 Jun 2024 06:00 PM (IST)
Tags:Lalu YadavBIhar PoliticsBihar NewsFormer RJD Minister Hemraj
  • हिंदी न्यूज़
  • राज्य
  • बिहार
  • Bihar Politics: लालू यादव को बड़ा झटका, आरजेडी के पूर्व मंत्री हेमराज ने थामा JDU का दामन
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.