Bihar Floor Test Live: कौन होंगे बिहार विधानसभा के नए स्पीकर? सामने आया ये नाम

Bihar Floor Test LIVE Updates: फ्लोर टेस्ट से पहले विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया. इस दौरान नीतीश कुमार ने विपक्ष से अपील की कि वो इसमें भाग लें, ताकि पता चल जाए कि किसके पास कितनी शक्ति है.

एबीपी बिहार डेस्कLast Updated: 12 Feb 2024 06:09 PM

बैकग्राउंड

Bihar Floor Test LIVE: बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने आसानी से बहुमत हासिल कर लिया है. फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले विपक्ष ने वॉकाउट किया. इसके बाद भी सत्तापक्ष...More

Bihar Floor Test: ललन सिंह बोले- NDA सरकार विकास के पथ पर

जेडीयू के सांसद ललन सिंह ने कहा कि न्याय के साथ विकास के लिए समर्पित और संकल्पित हमारे नेता नीतीश कुमार का नई सरकार के लिए सदन में विश्वास मत हासिल करने पर हार्दिक बधाई एवं बिहार विधानसभा के सभी माननीय सदस्यों का आभार. आपके सशक्त नेतृत्व में NDA सरकार राज्य को विकास के पथ पर और तेजी से अग्रसर करेगी.