तेजस्वी यादव चुने गए RJD विधायक दल के नेता, पार्टी की बैठक में फैसला

Bihar Government Formation CM Name: बिहार चुनाव ने नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार NDA की बनेगी लेकिन सीएम कौन होगा? अभी भी इस सवाल का स्पष्ट जवाब मिलना बाकी है. पढ़ते रहें लाइव अपडेट्स.

एबीपी स्टेट डेस्कLast Updated: 17 Nov 2025 04:57 PM

बैकग्राउंड

बिहार चुनाव 2025 के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की सरकार बनेगी. हालांकि अभी तक यह...More

Bihar Government Formation Live: पटना जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

पटना में नई सरकार के शपथ-ग्रहण समारोह को लेकर पटना जिला प्रशासन ने छुट्टियों पर रोक लगा दी है. प्रशासन ने आदेश में कहा कि  जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड-स्तरीय सभी पदाधिकारियों, तकनीकी पदाधिकारियों तथा पर्यवेक्षक स्तर के पदाधिकारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से 20 नवम्बर तक रोक लगाई गई है. यदि किसी पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी, पर्यवेक्षक-स्तरीय पदाधिकारी को विशेष परिस्थिति में अवकाश की आवश्यकता पड़ती है तो वे वरीय प्रभारी के माध्यम से स्पष्ट कारण का उल्लेख करते हुए अवकाश आवेदन जिलाधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे एवं अनुमति प्राप्त होने के उपरांत ही मुख्यालय छोड़ेंगे.