बिहार चुनाव Live: RJD को झटका, विधायक चेतन आनंद और संगीता कुमारी ने दिया इस्तीफा

Bihar Election 2025 Live Updates: बिहार में पहले चरण के लिए नामांकन शुक्रवार (10 अक्टूबर) से शुरू हो गया है. सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन और एनडीए दोनों में मंथन जारी है.

एबीपी बिहार डेस्कLast Updated: 10 Oct 2025 09:52 PM

बैकग्राउंड

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग दल के नेताओं की बैठकें लगातार हो रही हैं. एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास में कभी जेडीयू की बैठक होती है...More

Bihar Election 2025 Live: कल शाम तक सब कुछ हो जाएगा- दिलीप जायसवाल

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग करीब करीब हो चुका है. बस औपचारिक ऐलान बाकी है . कल हम लोग पटना रहे तो इसकी घोषणा यहीं कर देंगे. कल शाम तक सब कुछ हो जाएगा. जैसे ही सीट शेयरिंग की घोषणा होगी, उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी हो जाएगी.