Bihar Election Result 2025 Live: बिहार में एनडीए या महागठबंधन... जेडीयू-बीजेपी को जीत की उम्मीद, आज नतीजे का दिन
Bihar Election Result 2025 Date Live: बिहार में दो चरण में मतदान हुआ है. दोनों चरणों को मिलाकर कुल मतदान प्रतिशत 66.90 (अस्थायी) रहा, जो पिछले (2025) विधानसभा चुनाव की तुलना में 9.6 प्रतिशत अधिक है.

बैकग्राउंड
2025 का बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में समाप्त हो चुका है. 14 नवंबर को तय होगा कि बिहार में अगले पांच साल कौन राज करेगा. अलग-अलग दलों और निर्दलीय...More
आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह ने गुरुवार को बयान दिया कि 2020 में चार-चार घंटे मतगणना रुकवा दी गई थी. अग इस बार कुछ हुआ तो वो दृश्य देखने को मिलेगा जो नेपाल में देखने को मिला है. डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि इस पर एफआईआर दर्ज की जा रही है. गैरजिम्मेदराना बयान है. भड़काऊ बयान है.
बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के अवसर पर पटना जिलान्तर्गत सभी 14 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना दिनांक 14 नवंबर, 2025 को पूर्वाह्न 8 बजे से एएन कॉलेज, पटना में होना निर्धारित है. यातायात प्रबंधन, लोक सुविधा एवं जनहित के दृष्टिकोण से पटना जिला के सभी विद्यालयों में 14 नवंबर को 12वीं कक्षा तक पठन-पाठन स्थगित रहेगा.- जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना