Bihar Chunav, ABP-CVoter Exit Poll LIVE: बिहार में किसी को भी बहुमत नहीं, महागठबंधन के अच्छा प्रदर्शन करने का अनुमान
ABP-CVoter Bihar Election 2020 Exit Poll Results LIVE Updates: एनडीए और महागठबंधन दोनों का दावा है कि बिहार में सरकार उन्हीं की बनेगी. इन दावों के बीच एबीपी न्यूज़ आपको Exit Poll में बता रहा है कि आखिर बिहार की सत्ता पर कौन काबिज होगा? पल पल की अपडेट के लिए बने रहें एबीपी न्यूज़ के साथ...
एबीपी न्यूज़Last Updated: 07 Nov 2020 09:09 PM
बैकग्राउंड
ABP-CVoter Bihar Exit Poll Results LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान खत्म होते ही सभी 243 सीटों पर वोटिंग पूरी हो जाएगी. पहले, दूसरे चरण की वोटिंग...More
ABP-CVoter Bihar Exit Poll Results LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान खत्म होते ही सभी 243 सीटों पर वोटिंग पूरी हो जाएगी. पहले, दूसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है और तीसरे चरण की 78 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. चुनाव नतीजे 10 नवंबर को आएंगे. ऐसे में एबीपी न्यूज़ चुनाव नतीजों से पहले अपने दर्शकों और पाठकों के लिए एग्जिट पोल लेकर आया है. बता दें कि बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों में 38 अनुसूचित वर्ग के लिए रिजर्व हैं तो दो सीटें अनुसूचित जनजाति(एसटी) के लिए आरक्षित हैं. बिहार में कुल 7,29,27,396 मतदाता हैं. जिसमें से 1,60,410 सर्विस वोटर्स हैं. बिहार में पहले चरण में 71 सीटों के लिए 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण में 94 सीटों के लिए तीन नवंबर को और तीसरे चरण में 78 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान हुआ और दस नवंबर को नतीजे आएंगे.
कई चुनाव में सटीक एग्जिट पोल करने वाले टुडेज चाणक्य ने इस बार बिहार में महागठबंधन को भारी भरकम सीटें दी हैं. न्यूज़ 18 के टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में महागठबंधन भारी बहुमत के साथ जीतता दिखाई दे रहा है. इस एग्ज़िट पोल में तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन को 169-191 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि एनडीए 44-56 सीटों पर ही सिमटता नज़र आ रहा है. अन्य पार्टियां 4 से 12 सीटें जीत सकती हैं.
बिहार चुनाव को लेकर न्यूज़ 18 के टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में महागठबंधन भारी बहुमत के साथ जीतता दिखाई दे रहा है. इस एग्ज़िट पोल में तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन को 169-191 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि एनडीए 44-56 सीटों पर ही सिमटती नज़र आ रही है. अन्य पार्टियां 4 से 12 सीटें जीत सकती हैं.