Bihar New CM Live: बैठक में नीतीश कुमार बोले, 'हम राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे, राजनीति में हैं'

Bihar New CM Race Live Updates: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की तारीख अब तय हो गई है. 8 मार्च को वो पार्टी की सदस्यता लेंगे. हर अपडेट यहां पढ़ें.

सनातन कुमारLast Updated: 06 Mar 2026 10:52 PM

बैकग्राउंड

बिहार में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. ऐसे में अब...More

मैंने निशांत कुमार से पार्टी में सम्मलित होने का प्रस्ताव रखा- संजय झा

सीएम नीतीश कुमार की बैठक के बाद पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय झा ने एक्स पोस्ट में कहा, "जद(यू) की संसदीय समिति एवं विधायक दल की संयुक्त बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी के सभी साथियों को संबोधित किया. इस दौरान मैंने श्री निशांत कुमार से पार्टी में सम्मिलित होने तथा सक्रिय सहयोग देने का प्रस्ताव रखा और सभी साथियों से भी उन्हें समर्थन देने की बात कही. बिहार आज जब विकास के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है, तब हमें योग्य, कुशल और ऊर्जावान युवाओं की आवश्यकता है. पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व की भी यह राय है कि नई पीढ़ी को आगे आकर संगठन और जनसेवा के कार्यों में अपनी भूमिका निभानी चाहिए. विश्वास है कि युवाओं की ऊर्जा के साथ जद(यू) संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा बिहार के विकास और जनसेवा के संकल्प को नई गति मिलेगी."