Bihar Cabinet Expansion Live: मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार का बड़ा बयान, 'मैं अपने पिता के सिद्धांतों का पालन करूंगा', भड़कीं रोहिणी आचार्य
Bihar Cabinet Expansion Live: पटना के गांधी मैदान में 7 मई, गुरुवार को सम्राट चौधरी की अगुवाई वाले मंत्रिमंडल में 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स-
एबीपी स्टेट डेस्कLast Updated: 07 May 2026 02:54 PM

बैकग्राउंड
Bihar Cabinet Expansion Live: बिहार में आज गुरुवार (7 मई) को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. इसके लिए राजधानी पटना के गांधी मैदान में भव्य...More
Bihar Cabinet Expansion Live: बिहार में आज गुरुवार (7 मई) को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. इसके लिए राजधानी पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ . इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन, अमित शाह सहित NDA के कई महत्वपूर्ण नेताओं के शामिल रहे. यह समारोह दोपहर करीब 12 बजे से शुरू हुआ जिसमें 32 मंत्रियों ने शपथ ली.शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले JDU नेताओं के साथ चर्चा के बाद निशांत कुमार सरकार में शामिल होने के लिए सहमती देने के बाद श्रवण कुमार की बजाए निशांत कुमार मंत्री बन सकते हैं. इसके अलावा सहयोगी दलों जैसे लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) कोटे से 2 मंत्री, जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) (HAM) से 1-1 मंत्री बनाए जाएंगे. पटना में सुरक्षा के सख्त इंतजामपटना के गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए यहां बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. पटना पुलिस ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरे शहर में करीब 4,000 पुलिसकर्मी और करीब 150 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है. इसके अलावा पटना हवाई अड्डे और गांधी मैदान के बीच लगभग सात किलोमीटर के रास्ते पर सुरक्षा को सख्त कर दिया गया है. ऊंची इमारतों और CCTV से रखी जाएगी हर गतिविधि पर नजरवहीं, आपातकालीन तैयारियों का भी ख्याल रखा गया है. इसके तहत गांधी मैदान के आसपास दमकल की टीमें और एम्बुलेंस भी तैनात रहेंगी. अशोक राजपथ, छज्जू बाग, पुलिस लाइंस और एग्जीबिशन रोड जैसे आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सुरक्षा के मद्देनजर गांधी मैदान के आसपास की ऊंची इमारतों की छतों पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. यहां से किसी भी संदिग्ध गतिविधी पर नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को पहले ही रोका जा सके. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए CCTV कैमरों को लगाया गया है, जबकि मैदान के सभी प्रवेश द्वारों पर सख्त जांच और स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है.
Bihar Cabinet Expansion Live: निशांत कुमार का बड़ा बयान
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार: नव नियुक्त मंत्री निशांत कुमार ने कहा, “मैं अपने पिता के सिद्धांतों के अनुसार और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में काम करूंगा. पार्टी नेतृत्व द्वारा मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा और विकास की प्रक्रिया जारी रहेगी.”