बिहार में कैबिनेट विस्तार की संभावित तारीख सामने आ गई है. नई सरकार के गठन के बाद अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है. जो भी विभाग हैं वो सीएम सम्राट चौधरी(Bihar CM Samrat Choudhary) और दोनों डिप्टी सीएम (बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी) के बीच ही बंटे हुए हैं. ऐसे में अब बिहार में सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार बहुत जल्द होने वाला है.

Continues below advertisement

पटना के गांधी मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

सूत्रों के मुताबिक 7 या 8 मई को कैबिनेट विस्तार हो सकता है. पटना के गांधी मैदान में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसके लिए गांधी मैदान में तैयारियां शुरू हो गई हैं. बड़े स्तर पर शपथ ग्रहण की तैयारी की जा रही है. माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी आएंगे. एनडीए के अन्य बड़े नेता भी रहेंगे.

यह भी पढ़ें- Election Result 2026: रुझानों के बीच BJP का बड़ा बयान, 'जिस तरह से ममता बनर्जी…'

Continues below advertisement

कैबिनेट विस्तार से पहले सम्राट ने किया दिल्ली का दौरा

बता दें कि एक तरफ बिहार में कैबिनेट का विस्तार होना है तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी ने हाल ही दिल्ली का दौरा किया है. उन्होंने दिल्ली में लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण, गृह मंत्री अमित शाह और विनोद तावड़े, जैसे नेताओं से मुलाकात की थी. अब इस मुलाकात के बाद कैबिनेट विस्तार का काम बिहार में तेज हो गया है.

नए चेहरों को भी कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना

कैबिनेट विस्तार में किस पार्टी से कितने नए चेहरे शामिल होते हैं यह देखने वाली बात होगी. सूत्रों की मानें तो जो वरिष्ठ नेता हैं और नीतीश सरकार में मंत्री रहे हैं उन्हें तो मौका मिलेगा ही, साथ ही कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया जा सकता है. नए चेहरों में युवा विधायकों पर ज्यादा नजर है. 

यह भी पढ़ें- भागलपुर पुल हादसा: कार्यपालक अभियंता निलंबित, CM सम्राट चौधरी ने की रक्षा मंत्री से बात