Bihar Budget 2023 Highlights: बिहार में 2,61,885 करोड़ रुपये का बजट हुआ पेश, शिक्षा, पुलिस से लेकर कई विभागों में बंपर बहाली
Bihar Budget 2023 Updates: मंगलवार को 2023-2024 का बजट पेश हो हुआ है. सदन की कार्यवाही समापत हो चुकी है. बजट सत्र पांच अप्रैल तक चलेगा.
शशांक कुमारLast Updated: 28 Feb 2023 04:53 PM

बैकग्राउंड
Bihar Budget 2023: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है. आज मंगलवार को बिहार के 2023-24 का बजट पेश होना है. बिहार की नई महागठबंधन की सरकार...More
Bihar Budget 2023: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है. आज मंगलवार को बिहार के 2023-24 का बजट पेश होना है. बिहार की नई महागठबंधन की सरकार का यह पहला बजट होगा जिसे वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी (Finance Minister Vijay Kumar Chowdhary) सुबह 11 बजे पेश करेंगे.20 लाख नौकरी रोजगार होगा अहम मुद्दालोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए महागठबंधन सरकार कई लोक लुभावन घोषणाएं कर सकती है. बजट में सरकार के लिए रोजगार अहम मुद्दा होगा. संभावना जताई जा रही है कि महागठबंधन सरकार अपने बजट में 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का एलान कर सकती है. बजट का मुख्य फोकस सीएम नीतीश के सात निश्चय पार्ट-2 को पूरा करने पर भी होगा.7 निश्चय योजना पार्ट-2 में क्या है?हर खेत तक पानीस्वच्छ गांव समृद्ध गांवस्वच्छ शहर विकसित शहरसबके के लिए स्वास्थ्य सुविधायुवा शक्ति बिहार की प्रगतिसशक्त महिला सक्षम महिलाकनेक्टिविटी होगी और आसानबजट 2023-24 का आकार क्या होगा?बजट के आकार में 10 % से 15 % तक की बढ़ोतरी हो सकती है. वित्त वर्ष 2021-22 का बजट दो लाख 18 हजार 302 करोड़ 70 लाख रुपये का था. वहीं, 2022-23 में इसे बढ़ाकर 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख रुपये कर दिया गया था. बजट 2023-24 का आकार 2.72 लाख करोड़ से अधिक का हो सकता है.बजट में हो सकता है इजाफास्वरोजगार को प्रेरित करने के लिए बिहार सरकार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना चला रही है. इसके बजट में इजाफा हो सकता है. बजट में नए टैक्स लगाए जाने की संभावना नहीं है. महागठबंधन सरकार अगले वित्तीय वर्ष से चतुर्थ कृषि रोड मैप लागू करने जा रही है. इसके लिए सरकार को कृषि बजट में पूर्व की तुलना में अधिक धनराशि का प्रावधान करना होगा.पांच अप्रैल तक चलेगा बजट सत्रबजट के पहले दिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का अभिभाषण हुआ था. बजट सत्र पांच अप्रैल तक चलेगा. बजट सत्र में 16 दिन अवकाश रहेगा. इस सत्र में 22 बैठकें होंगी.
उपेंद्र कुशवाहा का बजट पर शायराना अटैक
बिहार में मंगलवार को बजट 2023 पेश हुआ. इस पर जेडीयू के पूर्व नेता उपेंद्र कुशवाहा ने शायरियों में बिहार सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने लिखा कि तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है.