Bihar Budget 2022 Live: हंगामें के बाद फिर से शुरु हुई बिहार विधानमंडल की कार्यवाही, दो बजे वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पेश करेंगे बजट
Bihar Budget 2022 Live: उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद अगले वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश करेंगे. दोपहर 2 बजे विधान मंडल में वित्तीय वर्ष 2022 का बजट पेश किया जाएगा. तारकिशोर प्रसाद का यह दूसरा बजट है.
ABP LiveLast Updated: 28 Feb 2022 12:54 PM

बैकग्राउंड
Bihar Budget 2022 Live Updates: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हुआ है. यह सत्र 31 मार्च तक चलेगा जिसमें कुल 22 बैठकें होंगी. वित्त मंत्री के रूप...More
Bihar Budget 2022 Live Updates: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हुआ है. यह सत्र 31 मार्च तक चलेगा जिसमें कुल 22 बैठकें होंगी. वित्त मंत्री के रूप में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) अगले वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश करेंगे. दोपहर दो बजे विधान मंडल में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया जाएगा. बता दें कि तारकिशोर प्रसाद का यह दूसरा बजट होगा. आज ही वित्तीय वर्ष 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा. इस साल बजट आकार 2.32 लाख करोड़ के आसपास होगा जो पिछले साल से लगभग 12 से 15 हजार करोड़ अधिक हो सकता है. बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर जोर दिया जाएगा. विभिन्न योजनाओं पर होने वाला खर्च (स्कीम मद) भी थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है. सरकार राज्य के शिक्षकों के वेतन में 15 फीसद बढ़ोतरी का ऐलान भी कर चुकी है. रोजगार के लिए सरकार उद्यमिता विकास पर फोकस करेगी. योजना और गैर-योजना यानी दोनों मदों में वृद्धि होगी. चालू वित्तीय वर्ष में योजना मद में एक लाख करोड़ रुपये के खर्च का प्रावधान था. इसके बढ़ने की संभावना है.यह भी पढ़ें- Bihar Weather Report: बिहार के इन क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश के आसार, जानें क्या कहता है पटना का मौसम विभागबता दें कि 18 से 20 मार्च तक होली की छुट्टी होगी. एक मार्च को महाशिवरात्रि और 22 मार्च को बिहार दिवस के मौके पर सदन की कार्यवाही नहीं होगी. इसके पहले सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में विपक्ष की ओर से विरोध प्रदर्शन भी हुआ था. शराबबंदी, बिहार में शिक्षा समेत कई मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा था.यह भी पढ़ें- Bihar Corona Update: बिहार में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 320, प्रदेश के इन 16 जिलों से नहीं मिले एक भी केस
राज्य में 'नल का जल' योजना पर खर्च होंगे 1 हजार 1.10 करोड़
तारकिशोर प्रसाद ने बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य में 200 करोड़ रूपए का प्रावधान मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए, 225 करोड़ रूपए का प्रावधान कुशल युवा कार्यक्रम, हर घर नल का जल के लिए 1 हजार 1.10 करोड़ का प्रावधान किया गया है.