Bihar Elections: डिप्टी CM सुशील मोदी ने लालू पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- मुझे मरवाने की कर चुके हैं कोशिश

Bihar Assembly Elections 2020 LIVE Updates: बिहार में पहले चरण में 71 सीटों के लिए 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण में 94 सीटों के लिए तीन नवंबर को और तीसरे चरण में 78 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान होगा और दस नवंबर को नतीजे आएंगे.

एबीपी न्यूज़Last Updated: 24 Oct 2020 11:02 PM

बैकग्राउंड

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया. पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने...More

बिहार के शिवहर विधानसभा क्षेत्र से जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह को शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. आननफानन उन्हें इलाज के लिए शिवहर सदर अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना के संबंध में शिवहर के एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि उनके सीने में गोली लगी थी. उन्होंने बताया कि पुरनहिया थाने के हाथसार गांव के पास घटना को अंजाम दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार वे पुरनहिया प्रखंड के हथसार गांव के पास चुनाव प्रचार कर रहे थे. इसी क्रम में बाइक पर सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है.