बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. इससे पहले मोकामा विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान सामने आया. उन्होंने अपनी बड़ी जीत का दावा करते हुए जनता को भगवान बताया है.
इससे पहले नामांकन के दौरान अनंत सिंह ने रसगुल्ला बनवाए थे. पत्रकारों ने आज फिर पूछा कि दादा आपने रसगुल्ला बनवाया है. इस पर अनंत सिंह ने जवाब दिया- यह रसगुल्ला वाला चुनाव नहीं है. तीन जिले हैं, जितना रसगुल्ला बनाएंगे उतना भाड़ा लग जाएगा और लंबी दूरी है.
यह भी पढ़ें- पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
नीतीश कुमार पर क्या कहा
नीतीश कुमार के बारे में अनंत सिंह ने कहा कि लोग उन्हें घुमाते रहते हैं. जहां ले जाते हैं वहां चले जाते हैं. वह हमारे गुरु हैं उन पर नहीं बोलेंगे. उन्होंने दावा किया कि उन्हें कुछ याद भी नहीं रहता. साथ ही कहा कि बिहार उनका बसाया हुआ है. जनता मालिक है और भगवान है. जीत हमारी होगी. यह जवाब उन्होंने तब दिया जब नीरज कुमार से नीतीश कुमार के मिलने की बात कही गई.
बेइमानी के आरोप खारिज
वहीं चुनाव में बेइमानी के आरोप पर अनंत सिंह ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि चुनाव में सरकार बेइमानी कर लेगी. ऐसा कुछ नहीं होगा. जनता का वोट है. अगर बेइमानी होती है तो जनता आगे चलकर दिखा देगी.
बड़ी जीत का दावा
अनंत सिंह ने साफ कहा कि हमारी जीत होगी. जनता भगवान है. उन्होंने अपनी ताकत पर भरोसा जताया है. विधान परिषद चुनाव से पहले उनका यह बयान चर्चा में है. फिलहाल मतदान आज शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है.
यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: मोकामा में झड़प, अनंत सिंह और नीरज के समर्थक भिड़े
