बिहार स्थित पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली हार के बाद जनता दल यूनाइटेड के नेता और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

Continues below advertisement

इस मुलाकात के दौरान नीतीश के साथ जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मौजूद थे.

मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए संजय झा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि आज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में आत्मीय मुलाकात का अवसर मिला. इस दौरान बिहार सहित पूर्वोत्तर भारत के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई. साथ में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद थे.

Continues below advertisement

ललन सिंह ने मुलाकात के संदर्भ में लिखा कि आज नीतीश कुमार  के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में आत्मीय एवं सार्थक भेंट हुई.

Xप्लेन: क्या बांकीपुर विजय से प्रशांत किशोर को मिल गया 2027 की जीत का फॉर्मूला?

JDU ने किया है बड़ा दावा

पीएम मोदी से नीतीश की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब जनता दल यूनाइटेड के सूत्र यह दावा कर रहे हैं कि उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री को आगे न करने की वजह से बीजेपी चुनाव हार गई.

बता दें  JD(U) विधायक अनंत कुमार सिंह ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया है.  जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने पर अनंत सिंह ने कहा कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहते, तो ऐसा नहीं होता. जनता नाराज है.