Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात

Bankipur Bypoll BJP Candidate Live Updates: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद बांकीपुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है.

आर्यन आनंदLast Updated: 10 Jul 2026 06:53 PM

बैकग्राउंड

बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) से बीजेपी के प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा (Abhishek Kumar Sinha) ने शुक्रवार (10 जुलाई, 2026) को अपना नामांकन वापस ले लिया. बिहार बीजेपी...More

Bankipur Bypoll Live Updates: सीएम सम्राट ने दी नीरज को बधाई

नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है. सम्राट ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 हेतु श्री नीरज कुमार सिन्हा जी को एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी घोषित किया है. श्री नीरज कुमार सिन्हा जी को हार्दिक शुभकामनाएं. विश्वास है कि बांकीपुर की जनता विकास, सुशासन एवं जनसेवा के संकल्प के साथ कमल खिलाने का कार्य करेंगे."