✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Year Ender 2017: लियोन बने टेस्ट में बेस्ट, टॉप फाइव में दो भारतीय शामिल

ABP News Bureau   |  30 Dec 2017 12:30 PM (IST)
1

दूसरे नंबर पर रहे साउथ अफ्रीका पेस अटैक के नए सरताज कगिसो रबाडा. रबाडा ने 11 मैच की 20 पारी में कुल 57 विकेट झटके. इस दौरान उन्होंने तीन बार पारी में पांच और 2 बार मैच में 10 विकेट झटके. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा 55 रन देकर छह विकेट लेने का. टॉप फाइव में रबाडा इकलौते गेंदबाज हैं जिन्होंने इस साल दो बार मैच में 10 विकेट झटके.

2

साल 2017 के सरताज बने ऑस्ट्रेलियाई स्पिन के सूत्रधार नाथन लियॉन. 2005 के बाद ये पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलिायाई स्पिनर टेस्ट क्रिकेट का सरताज बना. शेन वार्न ने 2005 में 96 विकेट झटके थे. ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल ऑफ स्पिनर लियोन ने इस साल 11 मैच की 20 पारी में सबसे अधिक 63 विकेट अपने नाम किए. 50 रन देकर 8 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा.

3

पांचवें नंबर पर हैं भारत के बाएं हाथ के स्पिनर रवीन्द्र जडेजा. जडेजा ने पूरे साल 10 टेस्ट मैच खेले. उनपर एक मैच का बैन भी लगा लेकिन टॉप फाइव में पहुंचने में सफल रहे. जडेजा ने सभी 20 पारी में गेंदबाजी की और इस दौरान 54 विकेट झटके. इस दौरान तीन बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट झटके. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा 6/63 का. इस साल वो टॉप टेस्ट गेंदबाज भी बने.

4

चौथे नंबर पर रहे इग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जेम्स एंडरसन. एंडरसन ने कुल 11 टेस्ट खेले. जिसके 21 पारी में उन्होंने चार बार पांच विकेट झटकते हुए कुल 55 विकेट अपने नाम किए. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा 42 रन देकर सात विकेट लेने का. इस साल एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट का आंकड़ा भी पार किया.

5

तीसरे नंबर पर रहे भारत के दिग्गज स्पिन आर अश्विन. सबसे तेज 300 टेस्ट विकेट लेने वाले अश्विन ने साल 2017 में कुल 11 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 56 विकेट झटके. अश्विन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा 41 रन देकर 6 विकेट लेने का. उन्होंने दो बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिए.

6

एशेज के बॉक्सिंग डे टेस्ट के साथ ही साल 2017 का क्रिकेट खत्म हुआ. साल भर क्रिकेट ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया. नए साल में नए जोश के साथ हर टीम उतरेगी. इस साल जहां बल्ले से कई धमाके हुए तो गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. इस फोटो गैलरी के साथ हम आपको बताएंगे कि टेस्ट क्रिकेट में कौन सा गेंदबाज रहा सबसे आगे और कहां ठहरते हैं भारतीय गेंदबाज.

  • हिंदी न्यूज़
  • स्पोर्ट्स
  • Year Ender 2017: लियोन बने टेस्ट में बेस्ट, टॉप फाइव में दो भारतीय शामिल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.