विराट और विलियमसन में कौन बेहतर

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में टेस्ट क्रिकेट के दो सबसे बड़े बल्लेबाज आमने-सामने होंगे. खास बात ये है कि दोनों ने एक साथ करियर की शुरुआत की थी. लेकिन इस सीरीज में कौन जीतेगा ये देखना दिलचस्प होगा.
भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में टेस्ट क्रिकेट के दो सबसे बड़े बल्लेबाज आमने-सामने होंगे. खास बात ये है कि दोनों ने एक साथ करियर की शुरुआत की थी. लेकिन इस सीरीज में कौन जीतेगा ये देखना दिलचस्प होगा.
एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड की बात करें तो उसमें विराट विलियमसन से काफी बेहतर हैं. विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 टेस्ट में 426 रन बनाए हैं. 85.20 की बेहतरीन औसत से उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं.
विराट ने पिछली सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था. विराट ने वेस्टइंडीज को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में हराया भी था.
विराट और विलियमसन दोनों ने 2010 में टेस्ट करियर की शुरुआत की. विराट ने अब तक 45 टेस्ट में 45 की औसत से 3245 रन बनाए हैं. उनके 12 शतक और 12 अर्धशतक हैं.
भारत में विलियमसन की औसत 36 की तो जाती है. अब देखना ये होगा कि इस बार वो भारतीय स्पिनरों का सामना कैसे करते हैं.
वहीं विलियमसन ने भारत के खिलाफ 7 टेस्ट में 496 रन बनाए हैं 38.1 की औसत से. उन्होंने दो शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं.
वहीं विलियमसन ने पिछली सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक अर्धशतक लगाया था. विलियमसन की न्यूजीलैंड टीम द.अफ्रीका से टेस्ट सीरीज हारकर भारत आई है.
रही बात CONSISTENCY को तो विलियमसन भी मानते हैं कि आज के दिन विराट से CONSISTENT बल्लेबाज वर्ल्ड क्रिकेट में कोई नहीं.
वहीं विलियमसन ने अब तक 52 टेस्ट में 51 की औसत से 4393 रन बना चुके हैं. उसके 14 शतक और 22 अर्धशतक हैं. विलियमसन के आंकड़े विराट से थोड़े बेहतर हैं. लेकिन उन्होंने टेस्ट भी विराट से ज्यादा खेले हैं.