Asian Games 2023 Day 5 Live: भारतीय फुटबॉल टीम ने सऊदी अरब के खिलाफ गंवाया मुकाबला, 0-2 से हारी सुनील छेत्री की टीम
Asian Games 2023 Day 5: एशियन गेम्स से जुड़ी लाइव अपडेट के लिए एबीपी लाइव के साथ बने रहिए.
एबीपी लाइवLast Updated: 28 Sep 2023 07:35 PM

बैकग्राउंड
Hangzhou Asian Games Live: एशियन गेम्स के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया. बुधवार को भारत की झोली में 2 गोल्ड मेडल आए. अब तक भारतीय दल 2...More
Hangzhou Asian Games Live: एशियन गेम्स के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया. बुधवार को भारत की झोली में 2 गोल्ड मेडल आए. अब तक भारतीय दल 2 गोल्ड मेडल के अलावा 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज जीत चुका है. इस तरह भारत के मेडल की संख्या 22 पहुंच गई है. एशियन गेम्स के चौथे दिन भारतीय शूटरों का जलवा देखने को मिला. हालांकि, अब भी चीन मेडल टैली में पहले नंबर पर बना हुआ है. अब तक चीन ने 140 मेडल जीते हैं, जिसमें 76 गोल्ड मेडल शामिल है.भारतीय वूशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी रचेंगी इतिहासबहरहाल, आज भारतीय वूशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी इतिहास बनाने उतरेंगी. दरअसल, रोशिबिना देवी 60 किग्रा में वूशु के फाइनल में पहुंची है. इस तरह रोशिबिना देवी के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका है. एशियन गेम्स इतिहास में अब तक भारत वूशु में कभी गोल्ड मेडल नहीं जीत पाया है.टेनिस मेंस डबल्स में मेडल पक्का...वहीं, इसके अलावा टेनिस मेंस डबल्स में साकेत मायनेनी और रामनाथन रामकुमार की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच कर मेडल पक्का कर चुके हैं. गुरूवार को शूटिंग, टेनिस, वुशू और घुड़सवारों में भारत को मेडल मिल सकते हैं. आज भारत की उम्मीदें-शूटिंग- आज शूटिंग के 7 इवेंट होंगे, जिसमें 5 फाइनल शामिल है. इस तरह एक बार भारतीय शूटर्स मेडल जीत सकते हैं. टेनिस : मेंस डबल्स इवेंट में भारत के साकेत मायनेनी और रामनाथन रामकुमार की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. इस तरह टेनिस में भारत का मेडल पक्का है. इस भारतीय जोड़ी के सामने सेमीफाइनल में चीन के सेओंगचान होंग और सूनवू क्वोन होंगे.घुड़सवारी: भारत के हृदय छेड़ा और अनुष अगरवाल फाइनल में जगह पक्की कर चुके हैं. आज फाइनल भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा.वुशू : रोशिबिना देवी विमेंस सांडा 60 KG फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगी. इस भारतीय खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में वियतनाम की गुयेन थी थू को 2-0 से हराया था. रोशिबिना देवी के सामने फाइनल में चीन की जियाओवेई वू होंगी.
Asian Games 2023 Day 5 Live: फुटबॉल में सऊदी अरब से हारा भारत
एशियन गेम्स 2023 में सुनील छेत्री की कप्तानी वाली भारतीय फुटबॉल टीम को सऊदी अरब के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी. सऊदी के लिए दोनों गोल मरन मोहम्मद ने किए.