Pro Kabaddi League 2018: प्रो कबड्डी के छठे सीजन के 104वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने तमिल थलाइवाज को 37-24 से हरा दिया है. दीपक हुड्डा के नौ प्वाइंट्स की मदद से जयपुर पिंक पैंथर्स ने ये शानदार जीत दर्ज की है. जयपुर की 15 मैचों में यह चौथी जीत है और वह 25 प्वाइंट्स के साथ ग्रुप-ए में छठे नंबर पर है. वहीं, थलाइवाज को 18 मैचों में 11वीं हार का सामना करना पड़ा है. टीम 34 प्वाइंट्स के साथ ग्रुप-बी में पांचवें नंबर है.

जयपुर की टीम यहां राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में पहले हाफ में सात प्वाइंट्स से आगे थी और उसका स्कोर 17-11 था. टीम ने दूसरे हाफ में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया.

जयपुर के लिए दीपक के सुनील सिद्धगावली ने छह और आनंद पाटिल ने पांच प्वाइंट लिए. विजेता टीम ने रेड से 18, टैकल से 15 और ऑलआउट से चार प्वाइंट अपने नाम किया. थलाइवाज के सुकेश हेगडे ने छह और जसवीर सिंह, अमित हुड्डा तथा सुनील ने तीन-तीन अंक प्वाइंट लिए. टीम को रेड से 16 और टैकल से सात और एक अतिरिक्त भी प्वाइंट मिले.