नई दिल्ली: आईपीएल और आइएसएल के बाद भारत का सबसे बड़ा लीग प्रो कबड्डी 7 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. पहला मैच रविवार को पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज के बीच खेला जाएगा. इस बार भी पिछले 5 सीजन की तरह मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ने की संभावना है. सभी दर्शक अपने पसंदीदा रेडर को देखने आएंगे. प्रो कबड्डी के छठे सीजन में खिलाड़ी भी एक बार फिर दम दिखाने के लिए तैयार हैं. रेडर खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीतने की पूरी कोशिश करते नजर आएंगे.
आज हम आपको प्रो कबड्डी लीग के 5 रेडर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस बार फिर अपने प्रशंसकों का दिल जीत सकते हैं. इस बार भारत के 5 खिलाड़ी 1 करोड़ से ज्यादा की राशि में बिके हैं.
1-प्रदीप नरवाल
पटना पाइरेट्स क प्रदीप नरवाल रेडरों की सूची में सबसे उपर आतते हैं. बेहतरी खेल की बदोलत उनको 'डूबकी किंग' के नाम से बुलाया जाता है. सीजन 5 में प्रदीप ने 26 मैच में 369 रेड अंक हालिस किए थे.
2-मोनू गोयत
हरियाणा स्टीलर्स के मोनू गोयत इस बार सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. पिछले सीजन में वह पटना पाइरेट्स के लिए खेल रहे थे. उन्होंने भी सीजन 5 में 26 मैच में 202 अंक हासिल किए. पिछले 2 सीजन में मोनू के दमदार प्रदर्शन के बदौलत ही उन्हें इस सीजन में 1.50 करोड़ में खरीदा गया है.
3- अजय ठाकुर
तीसरे रेडर जिस पर सबका ध्यान होगा वह है अजय ठाकुर. अजय तमिल शलाइवाज टीम के कप्तान हैं. उनका जज्बा इतना शानदार है कि वह अकेले दम पर हारा हुआ मैच जीतवा सकते हैं. 5वें सीजन में अजय ने 22 मैच में 213 रेड अंक हासिल किए थे. वह सीजन 5 के तीसरे सबसे अच्छे रेडर रहे थे.
4- रोहित कुमार
बंगलुरु बुल्स के रोहित कुमार ने तीसरे सीजन में ही सबका दिल जीत लिया था जब वह सबसे सफल रेडर रहे थे. उन्होंने 22 मैच में 231 अंक बटोरे थे. वह अपने 'मेढ़क कूद' के लिए पेमस हैं.5- राहुल चौधरी
तेलगु टाइटंस के राहुल चौधरी कबड्डी में सबसे सफल रेडर्स की लिस्ट में शामिल एक और खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक 710 रेड अंक हालिस किए हैं. वह अपने 'हेड टच' मूव के लिए जाने जाते हैं.
