आज का राशिफल: आज (6 अक्टूबर, शनिवार) के राशिफल में जानें मेष राशि वालों के दिन का हाल. धनु राशि वालों का कैसा है दिन? मकर राशि वालों के रुके कामों का क्या होगा? कुंभ राशि वाले क्या रखें सावधानी? मीन राशि वालों को क्या करना है उपाय? अन्य सभी राशियों का भी हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. जानें आपकी राशि क्या कहती है-

मेष राशि (Aries Horoscope)- संघर्ष रहेगा. धैर्य से दिन गुजारें. नया रिश्ता ना जोड़ें. पुराने रिश्तों को संभालें. प्रेम संबंध का ख्याल रखें. ऊं हं हनुमते नम: का जप करें. पके हुए भोजन का दान करें.

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)- गलत फैसले लेने से बचें. गलत फैसलों से नुकसान हो सकता है. सोच समझकर बोलें. छोटी बच्ची को दही दान करें.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)- भाषा पर कंट्रोल रखें. नाक और गले का ख्याल रखें. सोच समझकर खर्च करें. वाहन ध्यान से चलाएं. जौं का दान करें.

कर्क राशि (Cancer Horoscope)- दिन ठीक है. धन की स्थिति कमजोर रह सकती है. शरीर थका रहेगा. किसी से मिलने की आस परेशान कर सकती है. जल्दबाजी में फैसले ना लें. गुस्से से बचें.

सिंह राशि (Leo Horoscope)- थकावट रहेगी. भाग्य साथ है. वाहन चलाने से बचें. ठंडी और खट्टी चीजों से परहेज करें. आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें. सूर्य को जल दें.

कन्या राशि (Virgo Horoscope)- दिन कमजोर है. इंफेक्शन का ख्याल रखें. धन के लिए दिन कमजोर है. प्रतिष्ठा के लिए दिन कमजोर है. भाषा पर कंट्रोल रखें. ठंडी और खट्टी चीजों से परहेज करें. दूध या दूध से बनी चीजो का दान 8 साल से छोटी कन्याओं को करें.

तुला राशि (Libra Horoscope)- समय अच्छा है. भाग्य साथ है. बुजुर्गों और स्त्रियों का ख्याल रखें. मंदिर में शहद का दान करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)- गुस्से से वाद-विवाद हो सकता है. भागदौड़ रहेगी. वाहन ध्यान से चलाएं. छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर करें. लाल मसूर की दाल का दान करें.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)- दिन अच्छा है. आज की पढ़ाई से लाभ होगा. पेट का ख्याल रखें. अहंकार से बचें. फलों का दान करें.

मकर राशि (Capricorn Horoscope)- लाभ कम होगा. हताश ना हो. किसी की सलाह से लाभ होगा. अपना राज किसी अजनबी को ना बताएं. ठंडी, खट्टी और वात बनाने वाली चीजों का सेवन ना करें. दाहिनी कलाई में किसी बुजुर्ग से सफेद रंग का धागा बंधवाएं.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)- समय खास नहीं है. लाभ मिलेगा. बाहर जाने और हायर एडुकेशन के लिए दिन ठीक है. पीठ, पैर और पेट की ख्याल रखें. ऊं शं शनिस्चराय नम: का जप करें.

मीन राशि (Pisces Horoscope)- सेहत के लिए दिन कमजोर है. धन और रिश्तों के लिए दिन ठीक है. यात्रा में सामान और बच्चों का ख्याल रखें. 5 फलों का दान करें. ऊं नारायण नमो नम: का जप करें.