Paralympics 2024 Day 5 सुमित ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, पैरालंपिक में नया रिकॉर्ड किया कायम
Paralympics 2024 Day 5: पेरिस पैरालंपिक में आज पांचवां दिन है. आज भारत के खाते में 10 मेडल आने की उम्मीद है.
एबीपी लाइवLast Updated: 03 Sep 2024 12:00 AM

बैकग्राउंड
पेरिस पैरालंपिक में अब तक भारत के खाते में कुल 7 मेडल आ चुके हैं. अब आज यानी पांचवें दिन भारत के खाते में 10 मेडल आने की उम्मीद है....More
पेरिस पैरालंपिक में अब तक भारत के खाते में कुल 7 मेडल आ चुके हैं. अब आज यानी पांचवें दिन भारत के खाते में 10 मेडल आने की उम्मीद है. मेडल टैली में भारत 27वें पायदान पर मौजूद है. भारतीय एथलीट्स अब तक 1 गोल्ड 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज अपने नाम कर चुके हैं. आज सबसे ज्यादा नजरें जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल पर होंगी, जो गोल्ड मेडल डिफेंड करने के लिए मैदान पर उतरेंगे. इसके अलावा बैडमिंटन में नितेश कुमार और डिस्कस थ्रो एफ56 में योगेश कथुनिया सहित कई एथलीट्स से गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी. गोल्ड के अलावा ब्रॉन्ज मेडल के लिए भी कई एथलीट्स मैदान पर होंगे. बता दें कि इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने 19 मेडल जीते थे. पेरिस पैरालंपिक में 02 सितंबर को भारत का शेड्यूलपैरा बैडमिंटनदोपहर 12 बजे से: मिश्रित युगल एसएच6 कांस्य पदक मैच में नित्या श्री सिवान/शिवराजन सोलाईमलाई बनाम सुभान/मर्लिना (इंडोनेशिया)11.50 बजे: महिला एकल एसएच6 कांस्य पदक मैच में नित्या श्री सिवान बनाम रीना मार्लिना (इंडोनेशिया)3.30 बजे: पुरुष एकल SL3 स्वर्ण पदक मैच में नितेश कुमार बनाम डैनियल बेथेल (ग्रेट ब्रिटेन)9.40 बजे: पुरुष एकल एसएल4 स्वर्ण पदक मैच में सुहास यतिराज बनाम लुकास मजूर (फ्रांस)9.40 बजे: पुरुष एकल एसएल4 कांस्य पदक मैच में सुकांत कदम बनाम फेडी सेतियावान (इंडोनेशिया)टाइमिंग तय होना बाकी: महिला एकल एसयू5 कांस्य और/या स्वर्ण पदक मैच में थुलासिमथी मुरुगेसन/मनीषा रामदासपैरा एथलेटिक्स1.30 बजे: योगेश कथूनिया पुरुष डिस्कस थ्रो F56 फाइनल में10.30 बजे: पुरुषों की भाला फेंक F64 फाइनल में सुमित अंतिल, संदीप और संदीप सरगर10.34 बजे: कंचन लखानी महिला डिस्कस थ्रो F53 फाइनल में11.50 बजे: दीप्ति जीवनजी महिलाओं की 400 मीटर टी20 राउंड 1 मेंपैरा शूटिंग 12.30 बजे: निहाल सिंह और अमीर भट पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल एसएच1 क्वालिफिकेशन प्रिसिजन राउंड में4.30 बजे: निहाल सिंह और अमीर भट पी3 मिक्स्ड 25 मीटर पिस्टल एसएच1 क्वालिफिकेशन रैपिड राउंड में8.15 बजे: निहाल सिंह और अमीर भट पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल एसएच1 फाइनल में (अगर क्वालिफाई किया)पैरा आर्चरी8.40 बजे: राकेश कुमार और शीतल देवी मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन क्वार्टर फाइनल में9.40 बजे: राकेश कुमार और शीतल देवी मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन सेमीफाइनल में (अगर क्वालिफाई किया)10.35 बजे: राकेश कुमार और शीतल देवी मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन कांस्य पदक मैच में (अगर क्वालिफाई किया)10.55 बजे: राकेश कुमार और शीतल देवी मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन स्वर्ण पदक मैच में (अगर क्वालिफाई किया).
Paralympics 2024 Day 5 Live: दीप्ति जीवांजी अगले चरण में पहुंची
दीप्ति जीवांजी ने महिलाओं की 400मीटर रेस टी20 कैटेगरी के पहले राउंड में पहले स्थान पर रहकर अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है. उन्होंने 55.45 सेकेंड में रेस पूरी की.